Lucknow Love Jihad Case: इसे कलमा पढ़ाओ 12 लाख मिलेंगे !

Share the News
Lucknow Love Jihad Case: इसे कलमा पढ़ाओ 12  लाख मिलेंगे !

Lucknow के पारा इलाके में Love Jihad Case का सनसनीखेज मामला सामने आया। युवती से छल से शारीरिक संबंध, ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

लखनऊ 06 june । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा इलाके से एक सनसनीखेज Love Jihad case सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से ‘करण’ नाम बताकर दोस्ती की, फिजिकल रिलेशन बनाए, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और अंततः उसे इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने क्या बताया?

पीड़ित युवती ने बताया, “हम एक जॉब के दौरान इस युवक से मिले। उसने अपना नाम ‘करण’ बताया और काफी अच्छे से बातें कीं। धीरे-धीरे हमारी दोस्ती बढ़ी और उसने शादी का झांसा दिया। हमने उस पर भरोसा कर लिया। इस दौरान उसने हमें नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से वीडियो भी बना ली।”

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी पर जोर दिया तो आरोपी की असली पहचान सामने आई। “हमें पता चला कि असली नाम जुबैर अंसारी है और वह मुस्लिम है। हमने कहा कि हम शादी नहीं करेंगे, तो उसने उन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।”

मां ने पहनाया बुर्का, कलमा पढ़ने का दबाव

पीड़िता ने आगे बताया, “जब मैं पूरी तरह शादी से मना करने लगी, तो जुबैर मुझे जबरन अपने घर ले गया। वहाँ उसकी मां महरून निशा ने मुझे बुर्का पहनाया और कलमा पढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि इस्लाम कबूल करने से मदरसे की तरफ से 12 लाख रुपये मिलेंगे। मैंने साफ इनकार कर दिया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की।”

लूटे गए लाखों रुपये और जेवर

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जुबैर ने उससे करीब ढाई लाख रुपये नकद और चार-पांच लाख रुपये के जेवर भी हड़प लिए। “उसने कहा था कि शादी के लिए रख लेता हूँ, लेकिन बाद में धमकी दी कि अगर कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर दूंगा।”

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने कोतवाली पारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जुबैर अंसारी, उसके पिता जुनैद, मां महरून निशा, और बहनों मुस्कान व खुशनुमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कानूनी पहलू और लव जिहाद की बहस

यह  Lucknow Love Jihad case एक बार फिर उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण और प्रेम के नाम पर धोखाधड़ी की बहस को गरमा गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पहले ही ‘उत्तर प्रदेश विधिविरुद्ध धर्मांतरण विधेयक’ (अपराध निवारण अधिनियम) पारित कर लव जिहाद को संज्ञेय अपराध बना दिया है। इस कानून के तहत बल, प्रलोभन या छल से धर्मांतरण पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पीड़िता के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सख्त धाराओं के तहत चलेगा और आरोपियों को कड़ी सजा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

इस मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #LoveJihadCase और #LucknowPolice ट्रेंड करने लगा। लोगों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। कई यूजर्स ने कहा कि अगर पुलिस जल्दी सख्त कार्रवाई नहीं करती, तो ऐसे मामले बढ़ते जाएंगे।

सतर्कता और सख्ती की जरूरत

लखनऊ का यह Love Jihad case युवतियों के लिए एक चेतावनी है कि सोशल मीडिया या ऑफलाइन मिलने वाले लोगों की पहचान की पूरी पड़ताल करें। ‘लव ट्रैप’ से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल जुबैर पुलिस रिमांड में है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

पटना फायरिंग मामला: Khan Sir के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा, BNS Section 109 के तहत FIR दर्ज


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading