
अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने भारत पर 50% Tariff लगाने का आदेश जारी किया, जिसका कारण रूसी तेल आयात बताया गया। जानिए पूरी खबर।
वाशिंगटन/नई दिल्ली 6 Aug: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन किया। इसके साथ ही भारतीय आयातों पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50% हो गया है। अमेरिकी प्रशासन ने इस कदम को भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद जारी रखने के जवाब में बताया है।
क्या है पूरा मामला?
1 अगस्त को ही ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैक्स लगाने का आदेश दिया था। अब एक और 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाकर उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में नया तनाव पैदा कर दिया है। अमेरिका का आरोप है कि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल आयात कर रहा है, जिससे यूक्रेन युद्ध को फंड मिल रहा है।
“भारत हमारा अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं” –Trump
हाल ही में एक अमेरिकी चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था – “भारत दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। हम उसके साथ कम कारोबार करते हैं क्योंकि वह बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है। भारत हमारा अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है।”
उन्होंने यह भी धमकी दी कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने में कोई कदम नहीं उठाते, तो वे रूस और उसके सहयोगियों पर और प्रतिबंध लगाएंगे।
भारत का जवाब – “अमेरिका भी रूस से खरीद रहा है!”
इससे पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि “भारत रूस की युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है, मैं इससे खुश नहीं हूँ।” इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जवाब दिया था – “अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम और पैलेडियम खरीद रहा है, ऐसे में भारत को निशाना बनाना उचित नहीं।”
क्या होगा असर?
- अमेरिका-भारत व्यापारिक संबंधों पर गंभीर संकट।
- भारतीय निर्यातकों को बड़ा झटका, खासकर फार्मा, इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल सेक्टर को।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
- Trump के टैरिफ से हीरे के व्यापार पर बड़ा असर पड़ेगा
ट्रंप प्रशासन का यह कदम भारत-अमेरिका संबंधों में नई चिंता पैदा करता है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक वार्ता होगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
