PM Modi को Cyprus दौरे में मिला ‘Grand Cross of the Order of Makarios III’ सम्मान। जानिए अब तक कितने देशों ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।
लखनऊ 16 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काCyprus दौरा इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरे के दूसरे दिन उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से नवाजा गया। यह सम्मान मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, कूटनीति में योगदान, और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।
इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, सामर्थ्य और वसुधैव कुटुम्बकम (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) की विचारधारा का सम्मान है।” मोदी का यह बयान उनकी दृढ़ विश्वास को दर्शाता है कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और परंपराओं की महत्ता को अब पूरी दुनिया ने पहचानना शुरू कर दिया है।
मोदी की यह यात्रा न केवल भारत-साइप्रस रिश्तों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे भारत की दुनिया भर में बढ़ती ताकत और प्रभाव को भी एक नई दिशा मिली है। उनके इस सम्मान के साथ-साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के लोगों और सरकार का धन्यवाद करते हुए भारत और साइप्रस के बीच सहयोग और साझेदारी को और बढ़ाने की बात की।
आपको ये जानकर गर्व होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी को अब तक दुनिया के 21 देशों ने उनका सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है।” हर सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती ताक़त और वैश्विक प्रभाव की पहचान है। साइप्रस का यह सम्मान उनके सम्मान संग्रह में 21वां नाम बन गया है।
सम्मान
वर्ष
देश
ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद
2016
सऊदी अरब
ऑर्डर ऑफ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह ख़ान
2016
अफगानिस्तान
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ़ फिलिस्तीन
2018
फिलिस्तीन
रूल ऑफ़ निशान इज्ज़ुद्दीन
2019
मालदीव
ऑर्डर ऑफ ज़ायेद अवॉर्ड
2019
UAE
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां
2019
बहरीन
लॉजियन ऑफ मेरिट
2020
USA
कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ़ फिजी
2023
फिजी
इक़बाल अवॉर्ड
2023
पलाऊ
द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहू
2023
पापुआ न्यू गिनी
ऑर्डर ऑफ द नाइल
2023
मिस्त्र
लॉजियन ऑफ ऑनर
2023
फ्रांस
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
2023
ग्रीस
ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो
2024
भूटान
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू
2024
रूस
ऑर्डर ऑफ नाइजर
2024
नाइजीरिया
डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर
2024
डोमिनिका
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
2024
गुयाना
ऑर्डर ऑफ फ्रीडम
2024
बारबाडोस
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर
2024
कुवैत
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III
2025
साइप्रस
प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत
मोदी का स्वागत पारंपरिक सम्मान के साथ रेड कार्पेट पर हुआ
साइप्रस के राष्ट्राध्यक्षों से हुई द्विपक्षीय बैठक
भारतीय समुदाय के साथ भावुक संवाद और स्टेट डिनर
मोदी के Cyprus दौरे की 5 बड़ी बातें
1. भारत को मिला वैश्विक समर्थन
Cyprus ने संयुक्त राष्ट्र (UN), न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) और IAEA में भारत की सदस्यता का समर्थन दोहराया।
2. IMEC कॉरिडोर में रणनीतिक साझेदारी
Cyprus, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) का हिस्सा बन भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बन रहा है।
3. तुर्किये-पाकिस्तान को कूटनीतिक संदेश
साइप्रस को भारत का समर्थन और तुर्की-नॉर्थ साइप्रस मुद्दे पर एकजुटता, पाकिस्तान की मिलीभगत पर जवाब।
4. UPI और डिजिटल क्रांति पर साझेदारी की पहल
मोदी ने कहा, Cyprus में UPI प्रणाली के विस्तार को लेकर बातचीत जारी है।
5. CEO फोरम में 100 अरब डॉलर निवेश का ऐलान
मोदी ने कहा, भारत में हर साल भविष्य के बुनियादी ढांचे में $100 अरब से अधिक का निवेश हो रहा है।
ऐतिहासिक यात्रा: 6 दशक में तीसरे पीएम
मोदी तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने साइप्रस का दौरा किया। उनसे पहले इंदिरा गांधी (1983) और अटल बिहारी वाजपेयी (2002) वहां गए थे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (2018) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (2022) भी साइप्रस यात्रा कर चुके हैं।
कूटनीतिक मायने और भविष्य की दिशा
Cyprus यूरोपीय यूनियन (EU) में भारत का भरोसेमंद सहयोगी
कश्मीर मुद्दे पर हमेशा भारत के पक्ष में
ऑपरेशन सुकून (2006) और सेफ होमकमिंग (2011) में भारतीयों की मदद
मोदी अब G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना हो गए हैं। उनकी कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी से यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी।
One thought on “Cyprus में PM Modi को मिला 2025 का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 21 देशों से हो चुके हैं सम्मानित”