
NTA ने CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। cuet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक करें अपना स्कोर। जानें कितने छात्रों ने 100% अंक हासिल किए।
नई दिल्ली 4 July नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट 04 जुलाई को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें CUET UG 2025 रिजल्ट?
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएँ।
- CUET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।
कितने छात्रों ने हासिल किए 100% अंक?
- 1 छात्र ने चुने गए 5 में से 4 विषयों में 100% अंक प्राप्त किए।
- 17 छात्रों ने 3 विषयों में 100% स्कोर किया।
- 150 छात्रों ने 2 विषयों में पूरे अंक लिए।
- 2679 छात्रों ने कम से कम 1 विषय में 100% अंक हासिल किए।
- CUET UG 2025 परीक्षा का विवरण
- आयोजन तिथियाँ: 13 मई से 03 जून 2025
- परीक्षा केंद्र: भारत के 388 और विदेशों में 24 केंद्र
- प्रोविजनल आंसर की: 17 जून को जारी
- फाइनल आंसर की: 01 जुलाई को जारी
अब क्या करें?
- यूनिवर्सिटी एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, अपने स्कोर कार्ड को सेव करके रखें।
- काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट चेक करते रहें।
CUET UG 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र यूनिवर्सिटी एडमिशन की तैयारी शुरू कर सकते हैं। टॉपर्स लिस्ट और स्कोरकार्ड की जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
