
Kasganj 24 oct: Kasganj के सोरो क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया आप को बता दे कल यानि 23 oct को रात्रि 7 बजे दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर दो समुदायों में विवाद हुआ जो फायरिंग और पथराव में बदल गया। चार लोग घायल, जिनमें तीन गंभीर हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर असलहे बरामद किए हैं। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने हालात काबू में किए और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।
📍 स्थान: Kasganj उत्तर प्रदेश
🕒 समय: शाम 7–8 बजे के बीच
📅 घटना: ताजा मामला, थाना सोरो क्षेत्र
Kasganj :मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
कासगंज जिले के सोरो क्षेत्र के लहरा रोड पर रविवार शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर दो समुदायों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में पथराव और फायरिंग में बदल गई।
बाजार के बीच चली गोलियों से आसपास अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
दोनों पक्षों में भिड़ंत, कई घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले एक पक्ष की ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हुआ, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी राइफल और पिस्तौल से जवाबी फायरिंग की।
घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में इस्तेमाल असलहे बरामद किए गए हैं।
साथ ही, पुलिस ने अपनी तरफ से भी एक स्वतंत्र रिपोर्ट दर्ज की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग करते देखा जा सकता है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
वर्तमान स्थिति
फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Toyota Land Cruiser FJ 2026: फ्रीडम एंड जॉय की वापसी!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
