India-Pakistan Tension के बीच सरकार ने मॉक ड्रिल और सुरक्षा उपायों को तेज किया!

india-pakistan-tension-mock-drill
Share the News

NewDelhi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव (India-Pakistan Tension) के मद्देनजर कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास में हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन बजाने, नागरिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण देना और आपातकालीन निकासी योजनाओं का पुनर्निरीक्षण शामिल होगा।

हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट और निकासी अभ्यास की तैयारी

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की, जिसमें सशस्त्र बलों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इससे पहले, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल में ब्लैकआउट प्रोटोकॉल, रणनीतिक संस्थानों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रक्रियाओं का अभ्यास किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की पहल

इस्लामाबाद दौरे पर गए ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने का आग्रह किया। वह जल्द ही दिल्ली पहुंचेंगे। इसी कड़ी में, रूस के राष्ट्र्टपति व्लादीमिर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ टेलीफोनिक वार्ता की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने इस साल भारत में होने वाले द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने की भी घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने चिंता जताते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पिछले कई वर्षों में सबसे अधिक है और दोनों पक्षों को संयम बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने शांति प्रक्रिया में सहयोग देने की भी पेशकश की।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चेतावनी और साइबर हमले

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी पार करने वालों को चेतावनी जारी की है। बांधों से पानी के बहाव में कमीजम्मू-कश्मीर पुलिस ने अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी पार करने वालों को चेतावनी जारी की है। बांधों से पानी के बहाव में कमी के कारण नदी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके चलते कुछ लोग सोने-चांदी की तलाश में नदी में उतर रहे हैं।

इस बीच, सेना से जुड़े कई शैक्षणिक संस्थानों और वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश की गई। रक्षा मंत्रालय से जुड़ी ‘आर्म्ड व्हीकल कॉरपोरेशन’ की वेबसाइट भी कुछ समय के लिए ठप पड़ी थी। सरकार ने साइबर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading