
हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में COVID-19 के मामले बढ़े, भारत में भी JN.1 वैरिएंट की आशंका। जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय।
नई दिल्ली, 19 May : दक्षिण-पूर्व एशिया में COVID-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। हांगकांग, सिंगापुर, चीन और थाईलैंड में JN.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में भी 257 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड शामिल हैं।
क्या है JN.1 वैरिएंट?
- ओमिक्रॉन BA.2.86 का वंशज, 30+ म्यूटेशन वाला यह वैरिएंट दिसंबर 2023 से WHO की निगरानी में है।
- LF.7 और NB.1.8 सब-वैरिएंट्स हाल के मामलों में प्रमुख हैं।
- अभी तक कोई सबूत नहीं कि यह अधिक घातक या संक्रामक है, लेकिन एंटीबॉडी कमजोर होने से संक्रमण बढ़ रहा है।
COVID-19 की भारत में क्या है स्थिति?
- 19 मई 2025 तक, 257 एक्टिव केस, ज्यादातर हल्के लक्षण वाले।
- तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र में मामूली उछाल।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बैठक कर स्थिति को नियंत्रण में बताया।
क्या करें? बचाव के उपाय
✔ मास्क पहनें, खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों पर।
✔ हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
✔ बूस्टर डोज लगवाने पर विचार करें।
✔ अनावश्यक यात्रा टालें, खासकर दक्षिण-पूर्व एशिया की।
✔ बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर इम्युनिटी वाले विशेष सावधानी बरतें।
अभी घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी। भारत सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां निगरानी जारी रखे हुए हैं।
पाकिस्तान ने ड्रोन मिसाइल से अमृतसर पर हमले की कोशिश की थी
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
