योगी आदित्यनाथ का Women Day पर बड़ा एलान: शोहदों के लिए यमदूत बनी यूपी पुलिस, बेटियों को मिलेगी स्कूटी!

Share the News
योगी आदित्यनाथ का  Women Day  पर बड़ा एलान: शोहदों के लिए यमदूत बनी यूपी पुलिस, बेटियों को मिलेगी स्कूटी!


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला दिवस (Women Day ) पर कहा, अब शोहदों को चौराहे पर यमदूत मिलते हैं। पढ़ें, UP में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की बड़ी उपलब्धियां और नई घोषणाओं की पूरी खबर

लखनऊ 8 Mar : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को सौगातों की बौछार कर दी। इस दौरान सीएम योगी ने Women Safety Uttar Pradesh को लेकर सरकार की कटिबद्धता दोहराई और 2017 से पहले की स्थितियों और वर्तमान शासन की उपलब्धियों का सशक्त तुलनात्मक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बेटियां सुरक्षित हैं और अपराधियों के मन में कानून का खौफ है।

‘शोहदों का अगले चौराहे पर यमदूत करता है इंतजार’

मुख्यमंत्री ने मंच से कड़े तेवर दिखाते हुए कहा, “मुझे दो कार्यों पर गौरव की अनुभूति होती है, जिसमें एक है नारी सुरक्षा और दूसरा है नारी स्वावलंबन।” उन्होंने Women Safety Uttar Pradesh की वर्तमान तस्वीर पेश करते हुए कहा, “अब बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों और दुराचारियों को पता है कि अगले चौराहे पर यमदूत उनका टिकट काट देते हैं।” यह टिप्पणी उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए की, जब 2017 तक की स्थिति यह थी कि अभिभावक डर के मारे बच्चियों का स्कूल छुड़वा देते थे या उन्हें दूर हॉस्टल में शिफ्ट कर देते थे 

पुलिस में बेटियों की बढ़ती भागीदारी

महिला सुरक्षा को मजबूती देने के लिए सरकार द्वारा किए गए ठोस प्रयासों की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने बताया कि पिछली सरकारें दंगाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए पीएसी बंद कर रही थीं, लेकिन उनकी सरकार ने झलकारी बाई और अवंतीबाई जैसी वीरांगनाओं के नाम पर तीन नई बटालियन बनाईं और तीन और गठित की जाएंगी। Women Safety Uttar Pradesh को चुनौती न बनने देने के लिए यूपी पुलिस में 20 फीसदी बेटियों की भर्ती की गई। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 1947 से 2017 तक प्रदेश में कुल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, जो पिछले आठ साल में बढ़कर 44 हजार को पार कर गई हैं 

कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और स्टार्टअप में महिलाओं का दबदबा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी व आगरा में पांच-पांच सौ बेड क्षमता वाले हॉस्टल बनाए जा रहे हैं, जबकि अयोध्या, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और मीरजापुर के लिए बजट जारी किया गया है। उन्होंने गर्व से कहा कि यूपी में 20 हजार से ज्यादा स्टार्टअप में से आधी महिलाएं संचालित कर रही हैं, जो Women Safety Uttar Pradesh और आर्थिक स्वतंत्रता का सबसे बड़ा उदाहरण है 

महिलाओं से सीधा संवाद और ‘नारी शक्ति अवार्ड’

इस अवसर पर सीएम योगी ने छह महिलाओं को ‘नारी शक्ति अवार्ड’ से सम्मानित किया और 94 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीमा और साड़ी के लिए 38 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई 

इससे पहले सीएम ने परिसर में लगे ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ का निरीक्षण किया, जिसमें 5000 युवतियों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है । ज्यूपिटर हाल में पहुंचने पर उन्होंने हाथ में माइक लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया। गाजीपुर की प्रमिला से आयुष्मान योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली। चंदौली की सोनी कुमारी से फूलों के कारोबार की बारीकियां पूछते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि इस्तेमाल किए फूलों से अगरबत्ती बनाकर वे अपनी आय दोगुनी कर सकती हैं। जौनपुर की दुर्गा मौर्या की नमकीन की तारीफ करते हुए सीएम ने हंसते हुए कहा कि “जौनपुर इमरती के लिए जाना जाता था, लेकिन अब आपकी नमकीन मशहूर हो रही है, जल्द खाने आऊंगा।”

कन्या सुमंगला योजना से लेकर लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना तक

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 25 हजार रुपये का पैकेज दिया जा रहा है, जिससे वर्तमान में 27 लाख बेटियां लाभान्वित हो रही हैं । वहीं, बेटियों की शादी के लिए सरकार अब एक लाख रुपये खर्च कर रही है और अब तक चार लाख से अधिक बेटियों की शादी संपन्न कराने में सरकार का योगदान रहा है। उन्होंने जल्द ही ‘लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ शुरू करने की भी घोषणा की 

पीएम मोदी के 5टी विजन पर चल रही सरकार

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच टी (ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, ट्रस्ट और ट्रांसफार्मेशन) विजन को ध्यान में रखकर काम कर रही है । उन्होंने कहा कि पीएम-सीएम आवास योजना के तहत 62 लाख महिलाओं को आवास दिए जा चुके हैं। सभी 8000 न्याय पंचायतों में डिजिटल इंटरप्रेन्योर योजना लागू होगी, जिससे हर न्याय पंचायत में चार हजार महिलाएं विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ेंगी।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, अनिल राजभर, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’, यूपी महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यूपी के दो चर्चित IPS: Anshika Verma और KK Bishnoi की शादी तय, 28 मार्च से शुरू होंगी रस्में!

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading