लोक गायिका Maithili Thakur BJP में शामिल, जानिए कहाँ से लड़ेंगी चुनाव !

प्रसिद्ध लोक गायिका Maithili Thakur ने BJP ज्वाइन की। जानें किस सीट से लड़ेंगी चुनाव और क्या है सीट का राजनीतिक इतिहास। जानकारी यहाँ पढ़ें।
पटना 14 oct । प्रख्यात लोक एवं भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में औपचारिक रूप से शामिल होकर बिहार की राजनीति में नया मोड़ पैदा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से उनके राजनीतिक कदम को लेकर चल रही चर्चाओं का अंत हो गया है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अलीनगर सीट से हो सकती है उम्मीदवार, Maithili Thakur
पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जा सकता है। हालाँकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है और कैंडिडेट लिस्ट के अंतिम ऐलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा द्वारा जारी पहली उम्मीदवारों की सूची में अलीनगर सीट का नाम शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि मैथिली ठाकुर के शामिल होने के बाद इस सीट से उनके नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है।
इससे पहले, राजनीतिक गलियारों में यह अफवाह थी कि मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन भाजपा की जारी सूची में बेनीपट्टी से विनोद नारायण को टिकट दिए जाने ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
अलीनगर सीट का रोचक राजनीतिक इतिहास
अलीनगर सीट का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में यहाँ से वीआईपी के मिश्री लाल यादव विधायक चुने गए थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। हाल के महीनों में मिश्री लाल यादव कानूनी उलझनों में घिरे रहे, जिसमें जेल-अदालत के चक्कर भी शामिल रहे और एक समय उनकी विधानसभा सदस्यता भी जाती रही। हालाँकि बाद में सदस्यता बहाल हो गई, लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद उनकी पार्टी से दूरी बन गई थी। उन्हें हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के पास भी देखे जाने की खबरें आई थीं, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान खींचा।
बीजेपी में जारी है दल-बदल का सिलसिला
मैथिली ठाकुर अकेली नहीं हैं जो हाल ही में भाजपा से जुड़ी हैं। इसी क्रम में भभुआ से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक भरत बिंद ने भी मंगलवार को भाजपा में शामिल होकर पार्टी की ताकत बढ़ाई है। इस तरह के कई नेताओं के शामिल होने से एनडीए गठबंधन के प्रति जनादेश का अनुमान लगाया जा रहा है।
इन राजनीतिक हलचलों पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “विपक्ष हताश और निराश है। वे मीडिया के सामने कुछ न कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। मतदाताओं ने भारी बहुमत से एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है। राजद-कांग्रेस के 6 दर्जन से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल होंगे। आगे-आगे देखिए होता है क्या। विपक्ष हर जगह धराशायी हो रहा है, उनका टायर पंक्चर हो गया है।”
क्या है मैथिली ठाकुर के राजनीति में प्रवेश का मतलब?
मैथिली ठाकुर का भाजपा में शामिल होना न सिर्फ एक सेलिब्रिटी के राजनीति में कदम रखने की घटना है, बल्कि इसके सियासी निहितार्थ भी हैं। उनकी लोकप्रियता और युवा छवि को पार्टी एक बड़े सामाजिक समीकरण के तौर पर देख रही है। मैथिल संस्कृति और भोजपुरी अंचल में उनकी पैठ पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश दे सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या मैथिली ठाकुर का यह राजनीतिक सफर उनकी गायकी की तरह ही सुरीला और कामयाब साबित होता है।
वैसे अभी भी चरचा है कि 68 साल के विनोद नारायण झा पर फिर भरोसा जाता सकती है
अंक ज्योतिष : Weekly Numerology Prediction 6 Oct to 12 October 2025!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
