DGP Rajeev Krishna: कानून व्यवस्था में सुधार के लिए तकनीक और AI बनेंगे गेम चेंजर

Share the News
DGP Rajeev Krishna

Lucknow 02 जून:
उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक DGP Rajeev Krishna ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही अपनी प्राथमिकताओं का खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कर दिया कि राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करना, संगठित अपराध पर लगाम लगाना और तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग उनकी रणनीति के केंद्र में रहेगा।


संगठित अपराध पर सख्ती

DGP Rajeev Krishna ने साफ कहा कि संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उनका कहना है:

“हम अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। AI और टेक्नोलॉजी हमारी सबसे बड़ी ताकत बनेंगी।”

राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए डिजिटल निगरानी और खुफिया विश्लेषण को बढ़ावा दिया जाएगा।


DGP Rajeev Krishna ने महिला सुरक्षा को सबसे ऊपर रखेगे-

DGP Rajeev Krishna ने महिला सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा और कहा कि:

“महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकना और उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।”

इस दिशा में हेल्पलाइन, महिला पेट्रोलिंग यूनिट्स और महिला सशक्तिकरण अभियानों को और मजबूत किया जाएगा।


जनता की शिकायतों पर संवेदनशील पुलिसिंग

नए DGP ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान उनकी टीम का फोकस रहेगा। उन्होंने वादा किया कि:

“हर नागरिक की बात सुनी जाएगी, और हर शिकायत को संवेदनशीलता से निपटाया जाएगा।”


साइबर अपराध पर विशेष अभियान

राजीव कृष्ण ने माना कि साइबर अपराध एक तेजी से उभरता खतरा है। उन्होंने कहा:

“हम साइबर अपराध से निपटने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों और ट्रेंड स्टाफ की मदद से यूपी पुलिस को साइबर रेडी बना रहे हैं।”

साइबर क्राइम सेल्स को और अधिक सशक्त किया जाएगा।


पुलिस सुधार और कल्याण पर जोर

पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, मनोबल और कल्याण को भी उनकी रणनीति का अहम हिस्सा बताया गया। DGP ने कहा:

“पुलिसिंग को मानवीय और प्रोफेशनल बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।”


उत्तर प्रदेश में नया पुलिस विज़न

DGP Rajeev Krishna की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं — तकनीक आधारित, जनहित केंद्रित और अपराध विरोधी प्रशासन। उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश पुलिस को एक नई दिशा देने की ओर संकेत करता है। यदि ये योजनाएं ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू की गईं, तो उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित और संगठित राज्य की ओर बढ़ सकता है।

Russia पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला: 5 एयरबेस तबाह, एस-400 क्यों हुआ फेल?


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading