Bihar CM: “सम्राट” बने बिहार के नए सम्राट !

Share the News
Bihar CM: "सम्राट" बने बिहार के नए सम्राट !

Bihar के नए मुख्यमंत्री (Bihar) सम्राट चौधरी ने पदभार संभाला। पढ़िए उनका पहला बयान, विकास की योजना, और BJP की ऐतिहासिक जीत की पूरी कवरेज।


पटना 14 April । बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा बदलाव हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव कर लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और ओबीसी चेहरा सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। अब Bihar new CM के रूप में सम्राट चौधरी राज्य की कमान संभालेंगे, जो बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब BJP का अपना दम पर मुख्यमंत्री होगा।

नीतीश कुमार का विदाई संदेश

इस्तीफा देने से पहले अपने आखिरी संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा, “मैं अब जा रहा हूं, लेकिन नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।” उन्होंने जनता से नई सरकार को सहयोग देने की अपील की। नीतीश के इस कदम से एक युग का अंत हुआ, वहीं दूसरी ओर BJP के लिए राज्य में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर आया।

सम्राट चौधरी का पहला बयान

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने भावुक होते हुए अपना पहला बयान दिया। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि “बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर” है। सम्राट चौधरी ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाएंगे।

सम्राट चौधरी की चुनौतियां

हालांकि, एक Bihar new CM के रूप में सम्राट चौधरी के सामने कई चुनौतियां हैं। बिहार में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं का संकट और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं प्रमुख मुद्दे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि वह विकास की जो बातें कर रहे हैं, उन्हें जमीन पर कैसे उतारते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सम्राट चौधरी का ओबीसी चेहरा होना पार्टी को उस तबके में अच्छा फायदा दिला सकता है, जहां से नीतीश कुमार अपनी पकड़ बनाए हुए थे।

जनता की प्रतिक्रिया

नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पटना समेत पूरे बिहार में BJP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने पटना के BJP कार्यालय के बाहर मिठाइयाँ बाँटी और “जय श्री राम” के नारे लगाए। वहीं, विपक्षी दलों ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन चर्चा है कि राजद और कांग्रेस जल्द ही इस मुद्दे पर सियासी हमला तेज कर सकते हैं।

विकास की रूपरेखा

सम्राट चौधरी ने संकेत दिया है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता सुशासन और बुनियादी ढांचे का विकास होगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार डबल इंजन की सरकार के साथ नई ऊंचाइयों को छूएगा।” उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का भरोसा दिलाया।

आगे की राह

Bihar new CM सम्राट चौधरी के नाम की औपचारिक घोषणा के बाद अब राजभवन में उनके शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी। संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। इस समारोह में केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ NDA के अन्य घटक दलों के शीर्ष नेता भी शामिल हो सकते हैं।

अपने संबोधन के अंत में सम्राट चौधरी ने कहा, “आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!” उनके इस जोशीले बयान ने BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। अब देखना यह होगा कि नई सरकार बिहार की जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA

Kisan Mitr Chhadi: सांप काटेगा नहीं, ये टेक्नोलॉजी चौंकाने वाली!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading