Big Breaking News :आशा भोसले को Cardiac Arrest, अस्पताल में भर्ती

Share the News
Big Breaking News :आशा भोसले को Cardiac Arrest, अस्पताल में भर्ती

Big Breaking News :बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले को Cardiac Arrest हुआ है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य अपडेट।

बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्व गायिका और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आशा भोसले शनिवार 11 April को Cardiac Arrest का शिकार हो गईं। उन्हें तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुंबई। सदाबहार गायिका आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें Cardiac Arrest आया। घटना के तुरंत बाद, परिवार और स्टाफ ने उन्हें मुंबई स्थित प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, आशा भोसले को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Medical Services) के तहत रखा गया है। हालांकि, अब तक अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट जारी नहीं की गई है, लेकिन इलाज में लगे डॉक्टरों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

Cardiac Arrest डॉक्टर ने कर दी पुष्टि

ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉ. प्रतीती समधानी ने मीडिया को बताया कि आशा भोसले को 11 अप्रैल (शनिवार) को Cardiac Arrest आया था। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, “उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया और वर्तमान में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज के तहत उनका उपचार किया जा रहा है।” डॉक्टर ने फिलहाल उनकी स्थिति पर और अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वह ठीक हो जाएंगी।

आशा भोसले का शानदार करियर

बता दें कि 8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की वह धरोहर हैं, जिन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। उनकी बड़ी बहन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद आशा जी ने अपनी अलग पहचान बनाई और हिंदी सिनेमा में कई दशकों तक राज किया।

उन्होंने महान संगीतकार आर. डी. बर्मन से शादी की, जिनके साथ उनकी जोड़ी ने ‘डम मारो डम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ जैसे अमर गीतों की रचना की। आशा भोसले ने 2,200 से अधिक फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। वर्ष 2008 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से भी नवाजा जा चुका है।

प्रशंसकों और सितारों में शोक की लहर

जैसे ही इस खबर ने वायरल होना शुरू किया, बॉलीवुड हस्तियों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। एक प्रशंसक ने लिखा, “दिग्गज सिंगर आशा जी को Cardiac Arrest हुआ है, यह सुनकर दुख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं।” अब सभी की निगाहें अस्पताल से आने वाले अगले बुलेटिन पर टिकी हैं।

फिलहाल, परिवार वालों ने किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। हम आशा भोसले के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Ambani birthday:अनंत अंबानी के जन्मदिन में नाचा बॉलीवुड !

आशा भोसले


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading