Lucknow : LPG सिलेंडर Black Market का खेल, बड़ा खुलासा!

Share the News

LPG सिलिंडर न मिलने के बाद भी ‘सफल डिलीवरी’ का फर्जी मैसेज! जानें लखनऊ में कैसे हो रही है कालाबाजारी और कंपनियों की मिलीभगत की पूरी कहानी।

लखनऊ 6 April । रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति को लेकर शासन और कंपनियां भले ही पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रही हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। लखनऊ शहर में LPG black market (एलपीजी कालाबाजारी) जोरों पर है, जहां उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर पहुंचे ही “सफल डिलीवरी” का झूठा मैसेज भेज दिया जा रहा है। यह धोखाधड़ी उपभोक्ताओं को दोहरी मार दे रही है—एक तो गैस नहीं मिल रही, दूसरे सिस्टम में डिलीवरी दर्ज होने के कारण अगली बुकिंग भी नहीं हो पा रही।

फर्जी डिलीवरी की अनोखी धांधली

दरअसल,  LPG गैस कंपनियों के नियम के अनुसार, सिलिंडर डिलीवरी के बाद शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक दूसरी बुकिंग की अनुमति नहीं होती। इसी नियम का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले और लापरवाह एजेंसियां मिलकर सॉफ्टवेयर में फेरबदल कर रही हैं। सिस्टम में यह दर्ज कर दिया जाता है कि उपभोक्ता को सिलिंडर मिल चुका है, जबकि हकीकत में वह गैस के लिए तरस रहा होता है।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे खेल में विभागीय साठगांठ भी साफ दिखाई दे रही है। जिम्मेदार अधिकारी महीने में सिर्फ औपचारिक निरीक्षण कर अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ लेते हैं, जिससे LPG black market को बढ़ावा मिल रहा है। आम आदमी एक सिलिंडर के लिए दर-दर भटक रहा है, जबकि कागजों पर आपूर्ति का कोटा पूरा दिखाया जा रहा है।

एक महीने से चूल्हा ठंडा, अब मई का इंतजार

अमन विहार कॉलोनी की निवासी रूबी श्रीवास्तव इस धोखाधड़ी की शिकार हैं। उन्होंने 3 मार्च को पुरैना भारत गैस एजेंसी से बुकिंग कराई थी। 19 मार्च को उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आया, जबकि उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। अब नई बुकिंग के लिए उन्हें 3 मई तक का समय दिया गया है। रूबी का कहना है, “एक महीने से जैसे-तैसे खाना बन रहा है, एजेंसी वाले कह रहे हैं कि मई तक इंतजार करो। न गैस मिली, न सिस्टम दोबारा बुक करने दे रहा है।”

हफ्तों बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

यह अकेला मामला नहीं है। शहर के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ता इसी समस्या से जूझ रहे हैं:

  • गोमतीनगर: वेद प्रकाश द्विवेदी ने बाबा विश्वनाथ एजेंसी से 29 मार्च को बुकिंग कराई, अब तक न सिलिंडर मिला, न मैसेज।
  • विजय विहार: रामनयन वर्मा ने 23 मार्च को मेजर मेहरा भारत गैस सर्विस से बुकिंग कराई थी, डिलीवरी नहीं हुई।
  • राजाजीपुरम: नित्यानंद और एके गर्ग, मोहन अग्रवाल , ने अलग-अलग एजेंसियों में बुकिंग कराई, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
  • चौक और कृष्णानगर: यहां भी उपभोक्ताओं को हफ्तों बीत जाने के बाद भी गैस का इंतजार है।
  • लाल बाग : लाल बाग गैस एजेंसी का सबसे बुरा हाल

विभाग पर उठ रहे सवाल

लगातार बढ़ती इन शिकायतों के बीच आपूर्ति विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर LPG black market को रोकने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियां और कर्मचारी मिलीभगत से सिलिंडरों को ब्लैक में बेच रहे हैं, जबकि गरीब उपभोक्ता नियमों की बेड़ियों में जकड़ा रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक डिजिटल मॉनिटरिंग को सख्त नहीं बनाया जाता और नियमित छापेमारी नहीं की जाती, तब तक यह धांधली जारी रहेगी।

 इस खबर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित गैस एजेंसी या जिला आपूर्ति अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ता अपनी शिकायत नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (1915) पर दर्ज कर सकते हैं।

राहत की खबर: ISIS आतंकी रिजवान गिरफ्तार, हिन्दू धार्मिक स्थलों पर अटैक की थी योजना

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading