Ramayana Teaser: रणबीर कपूर ने कहा, ‘राम सदियों से अरबों लोगों के अंतर्मन के रक्षक’

Ramayana teaser : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज होगा। एक्टर ने भगवान राम के किरदार पर खास बातचीत की। जानें फिल्म की रिलीज डेट और धांसू कास्ट के बारे में।
मुंबई 31 Mar बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, जिन्हें आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था, अब एक भव्य और पौराणिक फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। वे जल्द ही नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त बज बना हुआ है और अब इसके टीजर को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं।
Ramayana teaser को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट
फिल्म मेकर्स ने Ramayana teaser को लेकर धीरे-धीरे पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। 2 अप्रैल को भारत में इसका टीजर आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाला है। इससे पहले, मंगलवार, 31 मार्च को लॉस एंजिल्स में एक विशेष इवेंट का आयोजन किया गया, जहां अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए टीजर की एक छोटी सी झलक पेश की गई। इस इवेंट में रणबीर कपूर के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे।
वहीं, भारत में टीजर रिलीज से पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसकी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। ऑनलाइन सामने आए सर्टिफिकेशन स्क्रीनशॉट के अनुसार, Ramayana teaser 2 मिनट 38 सेकंड का है और इसे ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि यह टीजर सभी उम्र के दर्शकों के लिए है और इसे देखने में कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इसके बाद, अब फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि आखिर यह टीजर कैसा होगा।
भगवान राम के किरदार पर रणबीर कपूर ने क्या कहा?
लॉस एंजिल्स इवेंट में रणबीर कपूर ने भगवान राम के अपने किरदार को लेकर बेहद खास बात कही। एक्टर ने कहा, “राम सदियों से और उसके बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के अंतर्मन के रक्षक रहे हैं। वे हमें मुश्किलों के समय इंसान को हिम्मत रखना सिखाते हैं। वे दया, हिम्मत, नेकी और माफी के प्रतीक हैं। उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, जिसका मतलब है एक आदर्श इंसान।”
रणबीर के इस बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए गहरी समझ और तैयारी की है। फिल्म में भगवान राम के इस प्रतीकात्मक और आदर्श स्वरूप को पर्दे पर उतारना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण लेकिन सम्मानजनक अवसर है।
Ramayana : रिलीज डेट और धांसू कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। यह 2026 की सबसे मोस्ट अवेटेड मूवीज में से एक है, जिसकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस महाकाव्य फिल्म में सितारों की धांसू कास्ट है। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। कलाकारों की इस शानदार जोड़ी ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदों को और भी ऊंचा कर दिया है।
अब सभी की निगाहें 2 अप्रैल को मुंबई में होने वाले भव्य कार्यक्रम पर टिकी हैं, जहां आधिकारिक तौर पर Ramayana teaser जारी किया जाएगा। यह टीजर न सिर्फ फिल्म की झलक पेश करेगा, बल्कि यह भी बताएगा कि रणबीर कपूर ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ राम के रूप में दर्शकों पर कैसा जादू बरसाते हैं।
Nav Samvatsar 2083 Rashifal : जानें अपनी राशि पर क्या होगा असर ! -By Deipak
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
