UP Weather Forecast : 31 मार्च से बारिश और तेज हवाओं की संभावना !

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में 31 मार्च से मौसम का मिजाज बदलेगा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। जानें किन जिलों में रहेगा अलर्ट और फसलों को कैसे बचाएं।
लखनऊ 30 Mar: मार्च के महीने में मौसम ने कई रंग दिखाए। ठंड, कोहरा और बारिश सब कुछ एक ही महीने में देखने को मिल गया। अब मार्च के अंत में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। UP Weather Forecast के अनुसार, प्रदेश में 30 मार्च से नए सिरे से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मार्च के अंत में एक साथ तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत तो देगा, लेकिन साथ ही सतर्क रहने की भी जरूरत है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है।
कब से शुरू होगा बदलाव?
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 मार्च की देर शाम या रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा। यह दौर 30 मार्च को चरम पर रहेगा और 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है। UP Weather Forecast के मुताबिक, 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा और गरज-चमक का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, 1 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।
कहां-कहां रहेगा अलर्ट?
मौसम विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी दी है। कुछ स्थानों पर हवा की गति झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
30 मार्च को जिन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है, उनमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
किसानों के लिए सतर्कता सलाह
इस बदलते मौसम का सबसे अधिक प्रभाव खड़ी फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह दी है कि पकी हुई गेहूं, सरसों, चना और अन्य फसलों की शीघ्र कटाई कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखें। तेज हवाओं और बारिश से फसलों के गिरने और नुकसान होने की संभावना है।
आम जनता के लिए अपील
मौसम विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि बारिश और तेज हवा चल रही हो तो घर के अंदर ही रहें। बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखें और वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, पेड़ या मोबाइल टावर के पास जाने से बचें।
यह मौसमी गतिविधि हालांकि गर्मी से राहत दिलाने वाली है, लेकिन इस दौरान सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है। UP Weather Forecast के अनुसार, अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
Lucknow अलीगंज CHC में प्रसूता को OT में छोड़ डॉक्टर और स्टाफ सोए, परिजनों ने पकड़ा हाथों हाथ!
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
