Kuldeep Yadav reception : सीएम योगी से लेकर गंभीर तक पहुंचे, दुल्हन वंशिका के साथ आए नजर

Share the News

 Kuldeep Yadav reception: कुलदीप यादव के लखनऊ रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा पहुंचे। कुलदीप यादव रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो देखें।

Kuldeep Yadav reception

लखनऊ 17 Mar । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे कुलदीप मंगलवार शाम अपनी दुल्हन के साथ लखनऊ के होटल द सेंट्रम पहुंचे, जहां उनके परिवार ने एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति के दिग्गज नेता शामिल हुए, जिससे यह रिसेप्शन चर्चा का केंद्र बना हुआ है 

रॉयल अंदाज में पहुंचे कुलदीप-वंशिका

Kuldeep Yadav reception में नवदंपति का अंदाज शाही ठाठ वाला रहा। कुलदीप और वंशिका रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल पहुंचे। इस दौरान दोनों की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट पहना था, जबकि वंशिका क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। होटल पहुंचने पर दोनों का फूलों की बारिश से स्वागत किया गया। बता दें कि कुलदीप ने 14 मार्च को मसूरी के ऐतिहासिक वेलकमहोटल द सवॉय में वंशिका संग शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे 

Kuldeep Yadav reception

सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद

इस भव्य आयोजन में सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहुंचना रहा। सीएम योगी जैसे ही होटल द सेंट्रम पहुंचे, पूरे माहौल में गजब की ऊर्जा देखने को मिली। उन्होंने बुके देकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने सम्मान में सीएम योगी के पैर छुए, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सीएम ने नवविवाहित जोड़े को उपहार भी दिया। स्टेज से जाते समय भी कुलदीप ने फिर से उनके पैर छुए। सीएम योगी ने स्टेज से उतरकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कुछ देर कार्यक्रम में बैठे भी रहे। इस दौरान कुलदीप के परिवार और अन्य मेहमानों ने सीएम के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल रहे 

क्रिकेट जगत के दिग्गज हुए शामिल

कुलदीप के इस खास मौके पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी पहुंचे। इसके अलावा युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के साथ और शिखर धवन भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। माना जा रहा है कि आने वाले समय में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी यहां पहुंच सकते हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कुलदीप के करीबी दोस्त और साथी स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस आयोजन का हिस्सा बने 

Kuldeep Yadav reception

एक हजार मेहमान और शाही इंतजाम

Kuldeep Yadav reception को लेकर होटल द सेंट्रम में भव्य तैयारियां की गई थीं। करीब एक हजार वीआईपी मेहमानों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिसेप्शन पर करीब 33 लाख रुपये से अधिक का खर्च आया है। होटल के लॉन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जिसमें फूलों और रोशनी का विशेष ध्यान रखा गया। मेहमानों के लिए प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज का इंतजाम किया गया, जिसमें 52 से अधिक प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। खास बात यह है कि वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए होटल के एक्जीक्यूटिव सूट और सेंट्रम विला बुक किए गए हैं 

बचपन की दोस्ती बनी प्यार का बंधन

कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की दोस्ती बचपन की है। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं और उनके घरों के बीच की दूरी महज तीन किलोमीटर है। वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है और वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं। दोनों की सगाई जून 2024 में लखनऊ में हुई थी, जिसमें रिंकू सिंह और प्रिया सरोज समेत कई खास दोस्त शामिल हुए थे। कुलदीप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- “हमेशा साथ रहने का सफर शुरू हो गया है” 

लखनऊ बना सेलिब्रिटी वेडिंग का हब

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ सेलिब्रिटी वेडिंग और बड़े आयोजनों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। नवाबी संस्कृति, बेहतरीन खानपान और बढ़िया कनेक्टिविटी ने इसे और खास बना दिया है। कुलदीप यादव ने भी इसी साल जून में अपनी सगाई लखनऊ में की थी, और अब रिसेप्शन भी इसी शहर में करके उन्होंने अपने इस रिश्ते को यादगार बना दिया है 

कुलदीप यादव के इस भव्य रिसेप्शन (Kuldeep Yadav reception) की चर्चा हर तरफ है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्रशंसक अपने चहेते क्रिकेटर को नई जिंदगी में खुशहाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Lucknow Child Murder : लाजपत नगर चौक में 4 साल के अर्नव की हत्या , पिता-सौतेली मां गिरफ्तार

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading