Lucknow Child Murder : लाजपत नगर चौक में 4 साल के अर्नव की हत्या , पिता-सौतेली मां गिरफ्तार

Share the News
Lucknow Child Murder

Lucknow Child Murder : लाजपत नगर चौक में 4 साल के अर्नव की हत्या ,में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी सनसनीखेज जानकारी, शरीर पर 21 चोटें, सिर की हड्डी टूटी। पिता-सौतेली मां गिरफ्तार।


लखनऊ 14 Mar । राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के लाजपतनगर से गुरुवार को सामने आई चार वर्षीय मासूम अर्नव की मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने उस सनसनीखेज सच का पर्दाफाश कर दिया, जिसने बच्चे के साथ हुई बेरहमी को उजागर कर दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि मासूम की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई, जबकि उसके पूरे शरीर पर चोटों के 21 से अधिक निशान मिले हैं। इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में बाल अपराध और घरेलू हिंसा के मुद्दे को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि

अर्नव के शव का पोस्टमार्टम Lucknow के केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की कि यह मौत सामान्य नहीं बल्कि बेरहमी से पीटे जाने के कारण हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्नव के सिर पर गंभीर चोटें थीं और खोपड़ी की हड्डी टूटी हुई पाई गई। साथ ही, उसके शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ-पैर, पीठ, कूल्हे और चेहरे पर कुल 21 एंटी-मार्टम चोटें (मृत्यु से पूर्व लगी चोटें) मिली हैं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अर्नव के मामा रोहित कश्यप और पिता भीष्म के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

Lucknow Child Murder Case आरोपी पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, भीष्म मूल रूप से अधिवक्ता हैं और केजीएमयू के पास उनकी फोटोस्टेट की दुकान भी है। वह लाजपतनगर में किराए के मकान में रहता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पिता ने दिखाया अधिवक्ता होने का रौब

मामले में अर्नव के मामा रोहित कश्यप ने बताया कि उन्होंने जब lucknow चौक थाने में तहरीर देने की बात कही तो आरोपी पिता भीष्म ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि वह एक अधिवक्ता हैं, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना बेकार है। रोहित ने आरोप लगाया कि भीष्म ने यह तक कहा कि “मैं अधिवक्ता हूं, जेल से छूट जाऊंगा, तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” हालांकि, पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना किसी देरी के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पहले बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्नव बाथरूम में या सीढ़ियों से गिर गया था, लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के सामने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि गुस्से में आकर उन्होंने अर्नव को पीटा था, जिससे वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।

परिवार के सदस्यों ने जताया आक्रोश

अर्नव के मामा रोहित कश्यप और आलमबाग निवासी उसकी मौसी काजल ने पूरे मामले की निंदा करते हु� कहा कि भीष्म ने अपनी दूसरी शादी के बाद अर्नव के साथ बेहद क्रूरता का व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्नव की मां स्वाति की मृत्यु अप्रैल 2022 में हो गई थी। इसके बाद अर्नव अपने नाना-नानी के पास शुक्लागंज में रह रहा था। लेकिन अगस्त 2024 में अदालत के आदेश पर उसकी कस्टडी पिता भीष्म को सौंप दी गई। पड़ोसियों के मुताबिक, भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी रागिनी अर्नव को अक्सर भूखा रखते थे और उसे दूध तक नहीं मिलता था। कई बार पड़ोसियों ने बच्चे के साथ मारपीट की सूचना पुलिस को देने की बात भी कही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

बच्चे के शरीर पर थे प्रेस और सिगरेट से जलाने के निशान

रोहित कश्यप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अर्नव के शरीर पर कई जगहों पर त्वचा उधड़ी हुई थी, जैसे उसे प्रेस (इस्त्री) से जलाया गया हो या सिगरेट के टिकों से दागा गया हो। शरीर पर नीले निशान साफ दिख रहे थे, जो लगातार पिटाई के कारण बने थे। यह मामला न सिर्फ एक हत्या का है, बल्कि यह दर्शाता है कि किस तरह एक मासूम बच्चे को अपने ही पिता और सौतेली मां के हाथों बर्बर यातनाएं सहनी पड़ीं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने बच्चे के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कोई अपराध तो नहीं किया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

चौक इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दंपति को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से बच्चे के खून के निशान वाले कपड़े और अन्य साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे उन्नाव और लखनऊ क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग सोशल मीडिया पर आरोपियों की फांसी की मांग कर रहे हैं।

UP Weather Update: बारिश और ओलों से मिलेगी गर्मी से राहत!

Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading