Nitish Kumar का Rajya Sabha नामांकन: बीजेपी का बन सकता CM !

Share the News
Nitish Kumar का Rajya Sabha नामांकन: बीजेपी का बन सकता CM !


बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। जानें Nitish Kumar Rajya Sabha नामांकन की वजह, नए सीएम की रेस और निशांत की एंट्री पर क्या है अपडेट।

बिहार की सियासत में आज बहुत बड़े बदलाव का दिन है। करीब 20 साल तक बिहार की कमान संभालने के बाद अब नीतीश कुमार फिर दिल्ली की सियासत करने की तैयारी में हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले हैं। इस खबर ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। जदयू नेताओं ने कहा है कि पार्टी नीतीश कुमार की है और हर फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे। इन सब के बीच अब सीएम नीतीश ने खुद ट्वीट कर के पूरे मामले की जानकारी दे दी है। .

क्या बोले सीएम Nitish Kumar ?

सीएम नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट कर के कहा- “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।” .

नीतीश ने बताई मन की इच्छा

“संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।” .

Nitish Kumar Rajya Sabha जाने के इस फैसले को सियासी गलियारों में कई तरह से देखा जा रहा है। एक तरफ जहां जदयू इसे नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षा बता रही है, वहीं विपक्ष इसे बीजेपी की सियासी चाल बता रहा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इसे “नेतृत्व का तख्तापलट” (Leadership Coup) करार दिया है, तो वहीं आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने इसे “राजनीतिक अपहरण” बताया है। .

अगली पीढ़ी को कमान सौंपने जा रहे नीतीश?

आपको बता दें कि Nitish Kumar Rajya Sabha जाने का यह सफर बिहार की सियासत में एक युग के अंत जैसा है। 2005 के बाद से बिहार की सियासत नीतीश के इर्द गिर्द ही घूमती रही हैं, लेकिन हाल में नीतीश की सेहत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसीलिए 2025 विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ने गृह विभाग का पद छोड़ दिया था। बिहार की कमान संभालने के बाद ये पहला मौका था जब नीतीश ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। अब वो बिहार की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने जा रहे हैं। .

नए सीएम फेस की तलाश भी शुरू

इसके साथ ही बिहार में नए सीएम फेस की तलाश भी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम हो सकता है। बिहार हिंदी पट्टी का इकलौता राज्य है, जहां भाजपा कभी मुख्यमंत्री नहीं बना पाई है, लेकिन अब ऐसा हो सकता है। बीजेपी के पास 89 विधायक हैं, जो जदयू (85) से चार ज्यादा हैं। ऐसे में समीकरण साफ हैं। .

वहीं, एक और बड़ी खबर यह है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशांत कुमार बिहार विधानपरिषद या फिर राज्यसभा जा सकते हैं। साथ ही उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी जदयू को साधने के लिए निशांत कुमार को डिप्टी सीएम की कुर्सी दे सकती है। .

Lucknow viral video: लखनऊ होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading