सेंटरम, लखनऊ में Vivo UP द्वारा V70 एवं V70 Elite डीलर मीट का आयोजन…

लखनऊ में vivo उत्तर प्रदेश द्वारा भव्य V70 एवं V70 Elite डीलर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लगभग 300 रिटेल पार्टनर्स ने भाग लिया।
लखनऊ: : 21 फरवरी 2026 को होटल सेंटरम, लखनऊ में vivo उत्तर प्रदेश द्वारा भव्य V70 एवं V70 Elite डीलर मीट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लगभग 300 रिटेल पार्टनर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम में vivo इंडिया के चीफ सेल्स अफसर श्री अश्वनी भास्कर कतनेनी जी, चीफ रिटेल हेड रूपेश शर्मा जी, vivo UP के डायरेक्टर श्री राहुल सिंह जी एवं सेल्स हेड अभिनव सक्सेना जी ने उपस्थित डीलर्स को V70 सीरीज़ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान V70 एवं V70 Elite को vivo की नवीनतम और प्रीमियम डिज़ाइन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे विशेष रूप से व्हाइट कॉलर ग्राहकों, कार्यरत पेशेवरों (वर्किंग प्रोफेशनल्स) और नई पीढ़ी (Gen Z) की पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। अत्याधुनिक फीचर्स, आकर्षक डिज़ाइन और उन्नत कैमरा तकनीक के साथ यह सीरीज़ युवाओं के लिए एक नया स्टाइल स्टेटमेंट साबित होगी।
V70 एवं V70 Elite स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा (सोनी आईएमएक्स882) और 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी-700वी सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन दिया गया है, साथ ही 23 मिमी, 35 मिमी, 50 मिमी, 85 मिमी और 100 मिमी पोर्ट्रेट मोड तथा आगे और पीछे दोनों कैमरों में 4K 60 फ्रेम प्रति सेकंड ज़ूम क्लैरिटी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। V70 एलीट में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर है। दोनों फोनों में 6500 एमएएच ब्लूवोल्ट बैटरी के साथ 90 वॉट फ्लैशचार्ज, 6.59 इंच 1.5के अल्ट्रा-क्लियर ओएलईडी डिस्प्ले (0.125 सेमी पतला बेज़ल), 4 जनरेशन OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट की सुविधा मिलती है।
अधिकारियों ने V70 सीरीज़ की तकनीकी खूबियों, दमदार प्रदर्शन, प्रीमियम लुक और बेहतरीन उपयोगकर्ता अनुभव पर विस्तार से चर्चा की तथा रिटेल पार्टनर्स को
इसके बाज़ार में मजबूत संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।
यह आयोजन vivo और उसके रिटेल पार्टनर्स के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक रहा तथा आने वाले समय में V70 सीरीज़ को प्रदेश में बड़ी सफलता दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस इवेंट का संचालन स्वाती चन्द्रा तथा आयोजन स्टेपिंग स्टोन द्वारा किया गया।
vivo UP
vivo UP टीम ने अपने सभी रिटेल पार्टनर्स का सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करने का संकल्प दोहराया।
Lucknow FSDA Raid: , बुद्धेश्वर से 750 लीटर नकली सरसों तेल जब्त!
Whatsapp Group :https://chat.whatsapp.com/KFwjngVxe8X9XC9XQL3MlA
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
