WAVES 2025:Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान! मिलेगी लाखो नौकरिया , AI और इमर्सिव टेक से मिलेगा बढ़ावा”

wave-2025
Share the News

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani ने गुरुवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग अगले दशक में 100 अरब डॉलर (करीब 8.3 लाख करोड़ रुपये) का हो सकता है। यह सेक्टर फिलहाल 28 अरब डॉलर का है, लेकिन डिजिटल टेक्नोलॉजी, AI और इमर्सिव मीडिया की मदद से इसमें 3 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी। अंबानी ने WAVES 2025 (विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन सम्मेलन) के उद्घाटन सत्र में यह जानकारी दी।

PM मोदी को धन्यवाद, आतंकवाद के खिलाफ दिया मजबूत संदेश

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। मुकेश अंबानी ने उनका आभार जताते हुए कहा, “आपकी उपस्थिति से हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भी आपका यहां आना एकता और संकल्प का संदेश देता है। 145 करोड़ भारतीय आपके साथ हैं, और आतंकवादियों की हार निश्चित है!”

AI और इमर्सिव टेक्नोलॉजी से बदलेगा भारतीय मनोरंजन उद्योग

अंबानी ने कहा कि भारत अब एक डिजिटल सुपरपावर बन चुका है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और इमर्सिव टेक्नोलॉजी (जैसे- VR, AR, मेटावर्स) की मदद से भारतीय कंटेंट को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, “हमारे युवा टैलेंट AI और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर ग्लोबल हिट फिल्में और शो बनाएंगे, जो पूरी दुनिया में छाएंगे!”

लाखों नई नौकरियां, मल्टीपल इंडस्ट्रीज को फायदा

इस ग्रोथ से मीडिया, एंटरटेनमेंट, टेक और क्रिएटिव सेक्टर में लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। साथ ही, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, गेमिंग, एनीमेशन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

क्या है WAVES 2025?

WAVES 2025 एक ग्लोबल सम्मेलन है, जहां मीडिया, एंटरटेनमेंट और टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट्स भारत के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें हॉलीवुड, बॉलीवुड और वैश्विक मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading