Weekly Rashifal 14–20 December 2025: सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल

Share the News
14–20 December 2025

Weekly Rashifal 14–20 December 2025 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि इस सप्ताह सभी 12 राशियों वालों के लिए ग्रहों की स्थिति क्या संकेत दे रही है। कैसा रहेगा उनका कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति? यहां है इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल

मेष राशि (Aries): 14–20 December 2025 परामर्शदाताओं का मिलेगा सहयोग

इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सलाहकार और गुरुजन विशेष सहायक सिद्ध होंगे। आपकी उलझनों को सुलझाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, इसलिए उनसे संवाद बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी और पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

व्यवसाय के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार ला सकता है, उन्हें नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। विदेश यात्रा से जुड़ी आ रही किसी भी तरह की बाधा के दूर होने के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्रा भी हो सकती है। विशेष रूप से मंगलवार और बुधवार का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है।

हालांकि, सप्ताह के अंत में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुरुवार के बाद का समय बड़े शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जा रहा है। प्रेम संबंधों में यदि कोई डेट प्लान कर रहे हैं, तो धैर्य और विनम्रता का परिचय दें। स्वास्थ्य की बात करें तो कोई गंभीर समस्या नहीं दिख रही है, लेकिन शरीर को पर्याप्त पोषण और आराम नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी है। शनिवार को घर के माहौल में तनाव या कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अपने लेखा-जोखा (Accounts) में तकनीकी गलतियों से बचना होगा।

शुभ समय: मंगलवार, बुधवार।
सावधानी: गुरुवार से शनिवार।
उपाय: किसी मंदिर में जाकर स्वच्छता का कार्य करें या झाड़ू लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus): 14–20 December 2025 आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य तौर पर अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाने के लिए प्रेरित होंगे। विरोधियों का प्रभाव कमजोर पड़ेगा और आप आर्थिक एवं सामाजिक रूप से स्वयं को सुदृढ़ पाएंगे।

पारिवारिक जीवन में सब कुछ अनुकूल और सुखद रहेगा। वैवाहिक संबंध भले ही थोड़े नीरस लगें, लेकिन अच्छे बने रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी। इस सप्ताह बुधवार और शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ फलदायी रहेगा और इन दिनों किए गए प्रयास सफल होंगे।

हालांकि, सप्ताह के आरंभ में वित्तीय निवेश को लेकर सावधानी बरतनी होगी। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय पूरी जानकारी लें। मनोरंजन और शौक पर अनावश्यक खर्च हो सकता है, इसलिए आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कोई पुराना बंद मामला दोबारा सामने आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई के दौरान मन एकाग्र रखने की आवश्यकता है। सप्ताहांत में खानपान में लापरवाही न बरतें, बासी या पैकेज्ड भोजन से परहेज करें, नहीं तो पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ समय: बुधवार, शुक्रवार।
सावधानी: निवेश और खर्च में संयम।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु के समक्ष तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini): 14–20 December 2025 ऊर्जा से भरपूर, पर सावधानी जरूरी

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और स्फूर्ति से भरपूर रहेगा। आप सभी कार्य समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में नए साझेदार जुड़ सकते हैं, जो भविष्य के लिए शुभ संकेत है। आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं और किसी विशिष्ट आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव कम हो सकता है। गुरुवार के बाद का समय और सप्ताहांत विशेष रूप से सुखद रहेगा।

हालांकि, सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य जीवन में तनावपूर्ण रह सकती है। परिवार में क्लेश का वातावरण बन सकता है, ऐसे में सकारात्मक बने रहना आपकी सफलता की कुंजी होगी। मित्रों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है और पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों से कुछ परेशानी हो सकती है। रविवार और मंगलवार कोई बड़ा काम शुरू करने के लिए शुभ दिन नहीं हैं।

शुभ समय: गुरुवार से सप्ताहांत तक।
सावधानी: रविवार, मंगलवार।
उपाय: सकारात्मक विचार बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि (Cancer): 14–20 December 2025 प्रसिद्धि और सफलता का समय

कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत सुखद समाचार के साथ होगी। रचनात्मक कार्यों में आपको बड़ा लाभ होगा। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता के उत्कृष्ट योग बन रहे हैं। आपकी वाक्पटुता और विनम्रता से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आपके लचीले स्वभाव के कारण लोग आकर्षित रहेंगे और आपको हर जगह प्राथमिकता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का कार्य आपको प्रसन्न करेगा। रविवार और शुक्रवार आपके लिए सर्वाधिक शुभ दिन होंगे।

परंतु, किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से जल्दबाजी के स्वभाव के कारण मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। स्वयं सर्दी-जुकाम और फेफड़ों से जुड़ी समस्या से बचाव करें। बुधवार और गुरुवार को विशेष सतर्क रहें।

शुभ समय: रविवार, शुक्रवार।
सावधानी: बुधवार, गुरुवार। खर्च और स्वास्थ्य में सजगता।
उपाय: प्रतिदिन सुबह-शाम ‘गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo): 14–20 December 2025 व्यवसाय में शुभ, स्वास्थ्य में सावधानी

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से व्यवसायियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। जीवनसाथी को करियर में उत्कृष्ट सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेंगे। आपके मन में नए रचनात्मक विचार आएंगे और आपकी मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। मंगलवार और बुधवार विशेष शुभ दिन हैं।

लेकिन, सप्ताह की शुरुआत में अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना उचित रहेगा। मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। अनियमित जीवनशैली के कारण पीठ दर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है और कागजी कार्य में गलतियों से बचना होगा। दूसरों के काम में दोष निकालने से बचें। गुरुवार और शुक्रवार स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

शुभ समय: मंगलवार, बुधवार।
सावधानी: स्वास्थ्य और कार्यस्थल के तनाव में।
उपाय: मां दुर्गा को प्रतिदिन एक गुड़हल का फूल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo):14–20 December 2025 नए अवसर, पुराने नुकसान की भरपाई

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय में व्यापक बदलाव और नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे और मित्रों से उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी नए विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अवसाद दूर करने के लिए कला या संगीत का सहारा लाभकारी रहेगा। सोमवार और गुरुवार नए कार्य शुरू करने के लिए उपयुक्त हैं।

परंतु, दूसरों के झगड़ों में बीच-बचाव करने से बचें, नहीं तो आप ही बदनाम हो सकते हैं। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। आप अनजाने में कई लोगों की नजर में चढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ कमी का अहसास हो सकता है। मंगलवार को किसी को कर्ज देना टालें। शनिवार को कार्यक्षेत्र में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ समय: सोमवार, गुरुवार।
सावधानी: दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
उपाय: प्रतिदिन स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra):14–20 December 2025 वैवाहिक सुख और व्यापारिक लाभ का समय

इस सप्ताह तुला राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद और आनंदमय रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य में वृद्धि होगी। नवदंपतियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ है, वे किसी पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं, जिससे उनके संबंधों में और भी मधुरता आएगी। मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आप महंगे आभूषण या वस्त्र भी खरीद सकते हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

व्यवसाय और आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक क्षेत्र में, विशेष रूप से साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए व्यवसाय या योजना में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल है। परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप बौद्धिक चर्चाओं के केंद्र में रह सकते हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो इस सप्ताह आपके अनुयायियों या समर्थकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, जो आपके व्यक्तिगत या व्यावसायिक ब्रांड के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सप्ताहांत का समय हर दृष्टि से आपके लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है।

सावधानियां और संभावित चुनौतियाँ

हालांकि, सप्ताह का आरंभ कुछ चुनौतियों के साथ हो सकता है। प्रारंभिक दिनों में घरेलू या पारिवारिक माहौल में थोड़ी कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर परिजन नाराजगी या आपत्ति व्यक्त कर सकते हैं। ऐसे में स्वजनों की भावनाओं का सम्मान करना और संवाद के माध्यम से स्थिति को सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यस्थल या सामाजिक जीवन में आपको बिना किसी मतलब के आरोपों का सामना भी करना पड़ सकता है।

ध्यान रखें कि इस सप्ताह कुछ कार्य आपकी योजना के अनुरूप नहीं हो पाएंगे। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि आप उनका सीधा या आक्रामक विरोध करें। सब्र और समझदारी से काम लेना ही श्रेयस्कर होगा। सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार और वक्तव्यों में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। इसके अलावा, अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्च न होने दें। मन की शांति के लिए इस सप्ताह आप जप-ध्यान या अन्य आध्यात्मिक क्रियाओं की ओर रुचि ले सकते हैं, जो आपको आंतरिक स्थिरता प्रदान करेगी।

सप्ताह के शुभ-अशुभ पहलू और उपाय

सारांश: इस सप्ताह तुला राशि वालों के लिए वैवाहिक सुख, व्यापारिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। हालांकि, पारिवारिक मतभेद और कार्यस्थल पर निरर्थक आलोचना से बचाव की आवश्यकता है।

शुभ समय: सप्ताहांत विशेष रूप से शुभ रहेगा।
सावधानी: सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में वाणी और व्यवहार में संयम बरतें।
उपाय: इस सप्ताह किसी गाय को गुड़ और रोटी खिलाना आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से पारिवारिक कलह शांत होने और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के योग बनते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio): 14–20 December 2025 पदोन्नति के योग, पर स्वास्थ्य पर ध्यान दें

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह का आरंभ बहुत शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार का आशीर्वाद मिल सकता है। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। वकालत के पेशे से जुड़े जातकों को उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और उच्चाधिकारियों की कृपा से पदोन्नति की संभावना है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है और मार्केटिंग से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा।

हालांकि, सप्ताह के मध्य में किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। अनजान लोगों पर अधिक विश्वास न करें। भावुकता के कारण दूसरों से अधिक अपेक्षा रखने से मनोबल टूट सकता है। ऋण और बीमा संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। मंगलवार और बुधवार विशेष सावधानी के दिन हैं।

शुभ समय: सप्ताह की शुरुआत।
सावधानी: मंगलवार, बुधवार। स्वास्थ्य और वित्तीय मामले।
उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius): 14–20 December 2025 व्यापारिक यात्रा शुभ, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाएं

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का आरंभ व्यापारिक यात्रा से शुभ रहेगा। समय पर काम पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी सहयोगी रहेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और सोशल मीडिया पर नए मित्र मिलेंगे। नई परियोजनाओं के लिए धन जुटाने में सफलता मिलेगी और रुका हुआ निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। सोमवार और बुधवार शुभ दिन हैं।

परंतु, राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा। परिजन कुछ मामलों में नाराजगी जता सकते हैं। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मधुमेह के रोगियों को शुगर लेवल नियमित जांचते रहना चाहिए। गुरुवार और शुक्रवार सावधानी के दिन हैं।

शुभ समय: सोमवार, बुधवार।
सावधानी: गुरुवार, शुक्रवार। गुप्त शत्रु और पारिवारिक तनाव।
उपाय: प्रतिदिन घी का दीपक जलाकर ‘गजेंद्र मोक्ष’ का एक पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn):14–20 December 2025 कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि, ऑनलाइन धोखे से बचें

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता ला सकता है। पार्टनर्स के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और बाजार में आपकी छवि मजबूत होगी। युवा ऑनलाइन नई स्किल सीख सकते हैं। संतान को करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और रिश्तेदारों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। मंगलवार से शुक्रवार तक का समय अत्यंत शुभ है।

लेकिन, महिला जातकों को अपनी सुरक्षा के प्रति विशेष सजग रहना होगा। फर्जी फोन कॉल और ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखाधड़ी से सावधान रहें। काम के बोझ को दूसरों के साथ बांटना सीखें। व्यापार में परिवर्तन के लिए मेहनत जारी रखें। रविवार और शनिवार को नकारात्मक प्रभाव रह सकता है।

शुभ समय: मंगलवार से शुक्रवार।
सावधानी: रविवार, शनिवार। ऑनलाइन धोखाधड़ी।
उपाय: रविवार और सोमवार को तिल व गुड़ का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius): 14–20 December 2025 ऊर्जा और सामंजस्य का समय, मनोबल ऊंचा रखें

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुभवों के लाभ और दूरदर्शी निर्णय लेने का है। घर में सुख-शांति और अनुशासन रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम करने के लिए यह उत्तम समय है। सकारात्मक विचारों से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का समर्थन मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग हैं। गुरुवार के बाद का समय विशेष शुभ है।

हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में मन उदास रह सकता है। कार्यस्थल पर घरेलू तनाव की चर्चा हो सकती है। अपनी आदतों में सुधार करें और बुजुर्गों का आदर करें। अस्थमा या गैस के मरीजों को परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। रविवार और सोमवार व्यवसाय में नुकसान के योग हैं।

शुभ समय: गुरुवार के बाद।
सावधानी: रविवार, सोमवार। स्वास्थ्य और मनोबल।
उपाय: बहते जल में वताशे और रेवड़ी प्रवाहित करें।

मीन राशि (Pisces): 14–20 December 2025 धन लाभ के योग, लेकिन स्वास्थ्य का रखें ख्याल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल परिस्थितियों वाला है। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिल सकता है। विपरीत लिंग के मित्र से प्रेम संबंध बन सकते हैं। संपत्ति से लाभ और दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सोमवार और शनिवार शुभ दिन हैं।

परंतु, उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लोग आपके सिद्धांतों का उपहास उड़ा सकते हैं, लेकिन अपनी मौलिकता न छोड़ें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रह सकती है। सप्ताह के मध्य में यात्रा से बचें। मंगलवार और बुधवार परेशानी के दिन हो सकते हैं।

शुभ समय: सोमवार, शनिवार।
सावधानी: मंगलवार, बुधवार। स्वास्थ्य और आलोचना।
उपाय: प्रतिदिन सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Google Trends पर आज अचानक से छा गया है नंबर ‘777’, जानिए क्या है वजह!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading