Weekly Horoscope 30 November2025 to 6 December2025 !

Weekly Horoscope 30 November2025 to 6 December2025 :यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यफल के लिए कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।
आपका सप्ताह मंगलमय हो!
मेष राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025 !
नया कारोबार इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। विदेशी कम्पनी में नौकरी कर रहे जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे। नये निवेश से आपको लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इससे आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। अल्प प्रयासों से आपके कार्य सफल हो जायेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से शुभ सिद्ध होने वाले हैं। सप्ताहान्त में बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है।
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। अपने सिद्धान्तों से किसी प्रकार का समझौता न करें। अनावश्यक खर्च आपके सामने आ सकते हैं। अपनी मनोवृत्ति को सकारात्मक बनाये रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। रिश्तों में आ रही गलतफहमी दूर करें। बच्चों को गलत आदतों से बचायें। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है।
देवी जी के मन्दिर में श्रृंगार चढ़ायें।
वृषभ राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025 !
आप इस सप्ताह काफी खरीदारी कर सकते हैं। बजट की वजह से रुके हुये कार्य दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पहले से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। आप लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। शुक्रवार को नये शुभ कार्यों का आरम्भ करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। मन में अधिकारियों के प्रति असन्तोष भी उत्पन्न हो सकता है। पुराने लोन और कर्ज के कारण थोड़ी परेशानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। भावनात्मक रूप से काफी परेशान रहेंगे। योग और ध्यान करने से आपका मन शान्त रहेगा। उच्च पद पर बैठे लोगों के लिये सप्ताह शुभ नहीं है। मंगलवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
बुधवार को गाय को हरी पालक खिलना लाभकारी होगा।
मिथुन राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
दाम्पत्य जीवन को आप काफी समय देंगे। आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। परिजनों के साथ आप यात्रा के लिये जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बड़े क्लाइन्ट्स के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। रविवार से मंगलवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा।
कारोबार में कुछ गलतियों के कारण रुकावटें आ सकती हैं। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। शरीर को पर्याप्त आराम अवश्य दें। सन्तान को पेटदर्द की समस्या होने की आशंका है। विवादित मामलों से आपको दूर रहना चाहिये। सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों और व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद न करें। शुक्रवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
गाय को नित्य रोटी, हल्दी और गुड़ मिलाकर खिलायें।
कर्क राशिफल
रविवार,30 November2025 to 6 December2025
पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत ही शुभ रहेगा। इस सप्ताह आप अपनी रुचि के अनुसार काम करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की सम्भावना बन रही है। आप अपने पेशे में परिवर्तन कर सकते हैं। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। विवाह योग्य जातको को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से गुरूवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
यदि किसी कानूनी मामलों में उलझे हैं तो भी आपको विवेक से काम लेना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अहंकार से आपको दूर रहना चाहिये। कन्स्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नये लोगों के साथ सम्पर्क रखने से बचें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। आपको लम्बी यात्रा नहीं करनी चाहिये। सप्ताहान्त में करियर से जुड़ी कुछ अनिश्चितता हो सकती है।
शनिवार को मछलियों को दाना खिलायें।
सिंह राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
व्यवसाय में किसी क्लाइन्ट के साथ महत्वपूर्ण अनुबन्ध हो सकता है। बौद्धिक सूझबूझ के कारण आपको लाभ होगा। दूर रहने वाले रिश्तेदार आपके घर पर मेहमान बन कर आ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। मेहनत और लगन से काम करना आपके लिये हितकर होगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। घरेलू जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। सप्ताहान्त बहुत ही शुभ रहने वाला है।
व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन के बीच सामंजस्य बना कर रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने कार्य को लेकर दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। व्यापार में कुछ अनिश्चितताओं का भी आपको सामना करना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता की समस्या हो सकती है। यदि आपने उधार लिया है तो आपको कठिनायी होगी। व्यवसाय में आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य काफी कमजोर रहेगा। लेकिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुगर और उच्च रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।
जौ को दूध से धोकर किसी बहती नदी में बहा दें।
कन्या राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
अपना दृष्टिकोण सदैव सकारात्मक रखें। आप इस सप्ताह अत्यन्त ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में अत्यधिक शान्ति रहेगी। अभीष्ट लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। विपरीत लिङ्ग के लोगों के प्रति काफी आकर्षण रहेगा। किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। धन की समस्या दूर होगी। अपने कारोबार का प्रमोशन या मार्केटिंग कर सकते हैं। अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। नवाचारी प्रकल्पों में आप काफी काम करेंगे।
किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुँचायें। गृह कार्यों में आप अत्यधिक ध्यान देंगे। अपने व्यवहार में आपको नरमी लाने की आवश्यकता है। काम की अधिकता का असर आपके काम की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल सकता है। किसी चिन्ता की वजह से नींद में खलल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मनोबल में कमी नहीं आने देना चाहिये। घुटनों में दर्द की शिकायत है तो चिकित्सकों से अवश्य सम्पर्क करें। मंगलवार और बुधवार को कुछ तनाव में हो सकते हैं।
नित्य उगते सूर्य को लाल पुष्प और रोली मिलाकर जलधारा अर्पित करें।
तुला राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
विदेश में रह रहे रिश्तेदारों और मित्रों से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में आपको मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाये रखें। उच्च पद पर स्थित होने के योग बन रहे हैं। शोध और अनुसंधान से जुड़े लोगों को अचानक सफलता मिल सकती है। घूमने-फिरने में पर्याप्त समय बितायेंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके ज्ञान और योग्यता की परीक्षा ले सकते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। रविवार से बुधवार तक का समय नये कार्यों के लिये अत्यधिक शुभ रहेगा।
पुराने रोग उभर सकते हैं। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। माता-पिता की अवहेलना करना आपको भारी पड़ सकता है। तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से बचने के लिये नियमित योगाभ्यास करें। शुक्रवार को विशेष रूप से सावधान रहें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा।
हरे रंग की चूड़ियाँ किसी मन्दिर में दान कर दें।
वृश्चिक राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
सन्तान की उन्नति से आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने की सम्भावना है। प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। सहकर्मियों के सहयोग से आपको कार्यों में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में फण्ड्स को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। अपनी कार्य सम्बन्धी नीतियों का मूल्याङ्कन करेंगे। शनि की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन अत्यन्त शुभ रहने वाला है।
जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने चलने की जिद कर सकता है। आपको समय धीमी गति वाला महसूस भी होगा। विचारशील होकर निर्णय करें। परिवार में मतभेद और अन्तर्द्वन्द हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें वरना कष्ट हो सकता है। नये कारोबारी समझौतों में जल्दबाजी न करें। कपट और छल से दूर रहें। पेट में गर्मी न हो इससे बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन अवश्य करें। रविवार और शनिवार का दिन सेहत की दृष्टि से थोड़ा कमजोर हो सकता है।
हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।
धनु राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। नवदम्पति दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सप्ताह के मध्य में नये मित्र बन सकते हैं। नौकरी में किया गया परिवर्तन आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा। उच्च तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। भाइयों और मित्रों की उन्नति से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। प्रतिद्वन्दियों पर आप भारी पड़ेंगे। गुरुवार से शनिवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
मकर राशिफल
रविवार,30 November2025 to 6 December2025
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। पीठ पीछे बुराई करने वाले जातकों से दूर रहें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने के भय रहेगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी होगी। बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिये। इसीलिये आपको अपना ध्यान रखना चाहिये। रविवार और सोमवार थोड़े कठिन दिन हो सकते हैं।
गाय के घी का शिवलिङ्ग का अभिषेक करें।
सप्ताह का शुरुआती भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा। यह सप्ताह आपको आनन्द और उत्साह के नये अवसर प्रदान करेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा। गैर-परम्परागत व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके धार्मिक विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। नये घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है।
अशुभ राशिफल: किसी को बिना माँगी सलाह न दें। घर में छोटी बातों के कारण तनाव हो सकता है। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों में परस्पर विश्वास में कमी आ सकती है। यदि आप कारोबार कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों की समस्याओं पर गौर अवश्य करें। आपकी बातों को लोग तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। माँसपेशियों में जकड़न जैसी समस्या होने की आशंका है।मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा भारी रहेगा।
समाधान: देवी जी के मन्दिर में सिन्दूर अर्पित करें।
यह पूरा सप्ताह आपको काफी कुछ सिखाकर जाने वाला है। लोग आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा रहेगा। जिसके कारण आप आन्तरिक सुख की अनुभूति करेंगे। कारोबार में स्थिरता रहेगी। महत्वपूर्ण तात्कालिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। विवादों को निपटाने का प्रयास करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑनलाइन कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। परिजनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।
अपनी टीम पर आपको पूरी तरह से नियन्त्रण रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध नहीं करना चाहिये। अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। गैस की समस्या होने की आशंका है। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी को उपहार देने में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अपनी मनोवृत्ति को सन्तुलित रखें। शुक्रवार के दिन आपको क्रोध नहीं करना चाहिये।
शुक्रवार को मीठी रेवड़ी किसी ब्राह्मण को दान करें।
मीन राशिफल
रविवार, 30 November2025 to 6 December2025
सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। इस सप्ताह आपको जॉब में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और टीमभावना की प्रशंसा होगी। दिमाग शान्त रहेगा। खुदरा व्यापरियों के लिये बहुत अच्छा सप्ताह होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। नयी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर आप विश्वास बनाये रखें। गुरूवार और शुक्रवार अत्यन्त शुभ दिन होंगे।
अशुभ राशिफल: अपने स्वभाव और कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आपको लापरवाही से बचना चाहिये। धर्म-शास्त्रों में आप रुचि लेंगे। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। विद्यार्थियों को कोई कठिन प्रोजेक्ट्स मिल सकता है। युवाओं को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारी आपका मजाक उड़ा सकते हैं। मंगलवार को कुछ सावधान रहना होगा।
समाधान: अन्धे और दिव्यांग लोगों की सेवा करें।
Big Breaking यूपी में SIR Deadline बढ़ी: अब 11 दिसंबर तक जमा होंगे फार्म !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
