PM Modi ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात, Axiom-4 मिशन की सराहना!

Share the News
Astronaut-Shubhanshu Shukla

PM Modiने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे भारतीय Astronaut-Shubhanshu Shukla से मुलाकात की। जानिए उनके मिशन की खास बातें। #GaganyaanMission


नई दिल्ली 19 Aug: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से आज 7 लोककल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके ऐतिहासिक मिशन (GaganyaanMission)की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खुश नजर आ रहे हैं।

41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचे भारतीय

शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। वह साल 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनका यह मिशन 25 जून को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। ISS पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए।

Astronaut-Shubhanshu Shukla का प्रेरणादायक सफर

  • जन्म: 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में।
  • शिक्षा: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ और एनडीए से सैन्य प्रशिक्षण।
  • उच्च शिक्षा: IISc बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में M.Tech।
  • वायुसेना में करियर: 2006 में फाइटर पायलट के रूप में भर्ती, 2000+ उड़ान घंटों का अनुभव।
  • गगनयान मिशन: ISRO के महत्वाकांक्षी मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

अपने मिशन से लौटने पर Astronaut-Shubhanshu Shukla (शुभांशु शुक्ला) का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए लोगों ने उन्हें गर्व से सलाम किया।

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को मिली नई ऊर्जा

शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुई है। ISRO का गगनयान मिशन अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को स्वदेशी तकनीक से अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है।

PM मोदी द्वारा शुभांशु शुक्ला से की गई यह मुलाकात भारत के अंतरिक्ष सपनों को और मजबूती देती है। यह मिशन न केवल देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी है।

Namaste From Space: Shubhanshu Shukla ने रचा Legendary इतिहास, 41 साल बाद भारत का अंतरिक्ष में डंका


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading