लखनऊ में Akhilesh Yadav के खिलाफ पोस्टर: “पत्नी के अपमान पर चुप क्यों?”

Share the News
Akhilesh Yadav, Dimple Yadav

लखनऊ में Akhilesh Yadav के खिलाफ पोस्टर लगे, जिसमें पूछा गया – “पत्नी Dimple Yadav के अपमान पर चुप क्यों?” पढ़ें पूरा विवाद।


लखनऊ: 29 july :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता Akhilesh Yadavके खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है – “पत्नी(Dimple Yadav) के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे?” यह पोस्टर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश द्वारा लगाए गए हैं, जिसमें अखिलेश यादव पर “धिक्कार है” भी लिखा गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव (अखिलेश यादव की पत्नी) के खिलाफ एक अपमानजनक बयान दिया। डिंपल यादव ने हाल ही में एक मस्जिद का दौरा किया था, जिसके बाद उनके पहनावे को लेकर मौलाना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मौलाना ने कहा था, “मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्म आ जाएगी… दूसरी महिला (डिंपल यादव) की ……………….।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा हो गया।

भाजपा ने किया विरोध, अखिलेश पर साधा निशाना

मौलाना के इस बयान पर भाजपा ने भी नाराजगी जताई। सोमवार को संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके बयान की निंदा की। भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया कि “अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी के अपमान पर चुप्पी क्यों साध रखी है?”

मौलाना साजिद रशीदी कौन हैं?

मौलाना साजिद रशीदी ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार उनकी टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक थी कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

क्या कह रही है सपा?

सपा ने अभी तक इस पोस्टर को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की सस्ती राजनीति बताया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि “अगर अखिलेश यादव अपनी पत्नी की इज्जत नहीं बचा सकते, तो वे यूपी की महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे?”

आगे क्या होगा?

यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। देखना यह है कि क्या अखिलेश यादव इस पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या सपा इसका जवाबी हमला करेगी। फिलहाल, लखनऊ की सड़कों पर यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सपा सांसद Dimple Yadav के खिलाफ टिप्पणी पर Maulana Rashidi को सपाई ने मारा थप्पड़!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *