
बर्मिंघम, 7 जुलाई Ind vs Eng सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 336 रनों से शानदार जीत हासिल की। यह मैच भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई एशियाई टीम बर्मिंघम में टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। इस जीत में भारतीय गेंदबाज Akashdeep का प्रदर्शन सबसे चर्चित रहा, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटककर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।
Akashdeep बने मैच के हीरो
Ind vs Eng के इस मैच में Akashdeep ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर भारत को अच्छी स्थिति में पहुँचाया, लेकिन दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन और भी धमाकेदार रहा। उन्होंने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की पूरी टीम को धराशायी कर दिया। उनकी गेंदबाजी के आगे अंग्रेज बल्लेबाज बेबस नजर आए और समझ नहीं पाए कि उनकी गेंदों को कैसे खेलें।
चेतन शर्मा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Akashdeep ने इस मैच में 41.1 ओवर्स में 187 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आँकड़े बनाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने चेतन शर्मा के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। चेतन शर्मा ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ 188 रन देकर 10 विकेट लिए थे।

भारत ने सीरीज में की बराबरी
इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत की ओर से शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने भी अहम भूमिका निभाई। आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक शुभ संकेत माना जा रहा है।
अब टीम इंडिया की नजर अगले टेस्ट मैच पर होगी, जहाँ वह सीरीज Ind vs Eng में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।
Rinku Singh-प्रिया सरोज की सगाई: अखिलेश यादव से लेकर जया बच्चन तक पहुंचे
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
