Malihabad में पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 हजार से ज्यादा कारतूस जब्त !

Share the News
Malihabad  STF


Malihabad में पुलिस और STF की संयुक्त छापेमारी में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और लैपटॉप बरामद। आरोपी सलाउद्दीन हिरासत में, पूरे नेटवर्क की जांच जारी।


लखनऊ, जून 27, 2025:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के Malihabad क्षेत्र में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त छापेमारी में यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसमें भारी मात्रा में असलहे, कारतूस, हथियार बनाने का सामान, और एक संदिग्ध लैपटॉप बरामद किया गया है।

छापेमारी की पूरी कहानी

Malihabad निवासी सलाउद्दीन के घर पर यह छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कुछ प्रतिबंधित हथियार, अरबी और फारसी भाषा में खुदी हुई तलवारें, और एक संदिग्ध लैपटॉप बरामद हुआ, जिसमें कई संदिग्ध नाम दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि इन नामों का संबंध अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से हो सकता है।जानकारी के लिए बता दें कि सलाउददीन घर में ही दवा खाना चलाता है। कुछ महीने पहले उसके तीन परिजनों की हत्या हुई थी। सलाउददीन की एक बेटी नार्वे में पढ़ती है। दूसरी इंट्रीगल में पढ़ाई कर रही है। इनकी पत्नी खुद टीचर हैं, जो कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई ती है। सलाउददीन कितने बड़े पैमाने पर असलहों की सप्लाई करता था, इसके बारे में पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। असलहे कहां से आये इसके बारे मे अभी सलाउददीन कुछ बता नहीं पा रहा है। बताया जा रहा है कि सलाउददीन असलहों का शौकीन है। इसलिए संभवना जताई जा रही है कि इसके पास विदेशी असलहे भी होंगे। सलाउददीन के घर एक उवैस नाम का व्यक्ति मिला है उसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Malihabad छापेमारी से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिली कारतूसों की भारी खेप और संदिग्ध डिजिटल सबूतों ने पुलिस महकमे को चौंका दिया है। बरामद सामग्री इस बात की ओर इशारा कर रही है कि यह कोई छोटा-मोटा रैकेट नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

कार्रवाई में कौन-कौन शामिल

एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मलिहाबाद थाना पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि सलाउद्दीन अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण और भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर मलिहाबाद, रहीमाबाद और STF की टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत मौके से हथियारों के साथ-साथ असलहे बनाने की मशीनें और उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

क्या है आगे की योजना?

एसीपी मलिहाबाद के अनुसार, सलाउद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जल्द ही अधिक गिरफ्तारियों की संभावना जताई गई है।

बड़ी साजिश का संकेत?

पुलिस का मानना है कि इस छापेमारी के जरिए एक बड़े हथियार गिरोह का पर्दाफाश संभव है। सलाउद्दीन से पूछताछ से यह स्पष्ट हो सकता है कि ये हथियार कहां से आते थे, कहां भेजे जाते थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। खास तौर पर मुहर्रम से पहले इस बरामदगी ने पुलिस के होश उड़ा दिए है !

Bangladesh में Hindu-Mandir को गिराया गया: ढाका में दुर्गा मंदिर तोड़ने पर भारत ने आलोचना की!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading