Lucknow में विमान हादसा टला, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में पाया काबू

Share the News

Lucknow के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी से हड़कंप मच गया। समय रहते 250 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर।

लखनऊ 16 जून 2025:  Lucknow के Chaudhary Charan Singh Airport पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सऊदी एयरलाइंस के हज यात्रियों से भरे विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। SV-3112 नंबर की इस फ्लाइट में 250 हज यात्री सवार थे, जो जेद्दा से लखनऊ पहुंचे थे।

जैसे ही विमान ने रनवे पर टचडाउन किया, बाएं लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। तुरंत ही पायलट ने सतर्कता दिखाई और विमान को रनवे पर रोक दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया गया और सुरक्षा प्रक्रिया शुरू की गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट के भीतर फोम और पानी से आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को टैक्सी-वे पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सौभाग्य से किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

सूत्रों के अनुसार, हाइड्रोलिक सिस्टम में लीकेज की वजह से ये घटना हुई। हालांकि रात 9:30 बजे तक इंजीनियरों द्वारा समस्या का समाधान नहीं हो सका। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह खराबी टेकऑफ के समय होती, तो यह बड़ी दुर्घटना में बदल सकती थी।

पायलट की सूझबूझ और समय पर की गई कार्यवाही ने सैकड़ों जानें बचा लीं, जिससे एक और विमान हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: Cyprus में PM Modi को मिला 2025 का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 21 देशों से हो चुके हैं सम्मानित


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading