Amit Shah ने 12,048 महिला सिपाहियों को दी बधाई, कहा- नारी शक्ति को सलाम

Amit Shah और CM Yogi Adityanath ने लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में 60,244 पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। 12,000 से अधिक महिला सिपाही शामिल। अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया का सफल समापन।
लखनऊ 15 जून 2025: लखनऊ में रविवार को देश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया का ऐतिहासिक समापन हुआ। गृह मंत्री Amit Shah और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित किया गया था। पहले इस परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसे दोबारा पारदर्शी ढंग से आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- 60,244 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
- इनमें 12,048 महिलाएं भी शामिल
- गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने मंच से 15 अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र दिए
- शेष को समारोह स्थल पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए
- कार्यक्रम में सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम
- यह UP पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया रही
Amit Shah का स्वागत और संदेश:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमौसी एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया। अपने भाषण में Amit Shah ने युवाओं को कानून-व्यवस्था के मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें: देश में हो रहे एक के बाद एक हादसे: Kedarnath में हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी यात्रियों की मौत !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.