
Kedarnath में आज सुबह बड़ा हादसा, आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश। हादसे में पायलट सहित 7 लोगों की मौत, खराब मौसम बना वजह। सीएम धामी ने हेलिकॉप्टर सेवा पर लगाई अस्थायी रोक।
लखनऊ 15 जून 2025: उत्तराखंड के Kedarnath में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर सुबह 5:20 बजे गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा और 10 साल की बच्ची भी शामिल हैं।
हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था। शुरुआती जांच में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर को हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतकों की पहचान:
- राजवीर सिंह चौहान (पायलट, जयपुर, राजस्थान)
- विक्रम रावत
- विनोद
- तृष्टि सिंह
- राजकुमार
- श्रद्धा
- राशि (10 वर्ष)
मृतकों में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2, गुजरात और उत्तराखंड के 1-1 यात्री शामिल थे।
जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन:
- NDRF और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर रवाना की गईं।
- IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि डेड बॉडी काफी झुलसी हुई हैं, जिससे पहचान में परेशानी हो रही है।
- डीएनए टेस्ट के जरिए ही शवों की पुष्टि के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।
Kedarnath हेली सेवा पर रोक:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के लिए चल रही हेलिकॉप्टर सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अब उड़ानों से पहले तकनीकी जांच और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा। नियमों को और सख्त किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Israel-Iran युद्ध: 3 दिन, 450 मिसाइल-ड्रोन, इन सबके बीच फंसे 1 करोड़ भारतीय
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
