Ahmedabad विमान हादसे में ATS को बरामद हुआ फ्लाइट AI-171 का ब्लैक बॉक्स और DVR

Share the News

Ahmedabad विमान हादसे के बाद ATS को मलबे से मिला DVR और ब्लैक बॉक्स। जानिए कैसे इन उपकरणों से पता चलेगा दुर्घटना का सच।

लखनऊ 13 जून 2025: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भयावह हादसे के एक दिन बाद गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को एअर इंडिया के ‘बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) और ब्लैक बॉक्स बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों उपकरण विमान दुर्घटना की वजहों की तह तक पहुंचने में बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान पास के एक आवासीय परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल मेस में मौजूद 24 मेडिकल छात्र भी शामिल थे।

ATS की टीम ने मलबे से DVR बरामद किया, जिसे अब फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) द्वारा जांचा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह उपकरण दुर्घटना के अंतिम क्षणों की घटनाओं की क्रमवार जानकारी दे सकता है। ब्लैक बॉक्स और DVR की बरामदगी से फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस फ्लाइट में 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

ये भी पढ़ें: OTT वॉचर्स के लिए खुशखबरी – 13 जून से शुरू हो रही सुपर सीरीज की बारिश!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading