Ahmedabad विमान हादसा: 265 की मौत, पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात

Share the News

लखनऊ 13 जून 2025: गुजरात के Ahmedabad में बीते दिन हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भयावह दुर्घटना में अब तक 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों में Air India Flight AI-171 के यात्री, क्रू मेंबर्स के साथ-साथ BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रह रहे ट्रेनी डॉक्टर्स भी शामिल हैं, जिस पर विमान गिरा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया Ahmedabad में राहत कार्यों का निरीक्षण

हादसे के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जारापु घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी की और आज Ahmedabad पहुंचकर सिविल अस्पताल का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विश्वास ने बताया,

“मैं सीट समेत प्लेन से बाहर गिर गया, जिससे मेरी जान बच गई। प्लेन में तुरंत आग लग गई।”

PM मोदी ने अस्पताल में अन्य घायलों से भी मुलाकात की और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया:

आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है… हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया।”

डीएनए सैंपलिंग से हो रही मृतकों की पहचान

Ahmedabad BJ मेडिकल कॉलेज में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अभी तक 200 से अधिक परिजनों ने डीएनए सैंपल दिए हैं। प्रशासन ने सैंपल देने वालों के रुकने और सुविधाओं की भी व्यवस्था की है।

अब तक 10 शवों की पहचान हो चुकी है, जो सभी मेडिकल छात्र थे और हॉस्टल में मौजूद थे।

सर्च ऑपरेशन जारी, मिले मानव अंग पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

घटनास्थल पर अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। शुक्रवार सुबह तलाशी के दौरान कुछ और मानव अंग बरामद हुए, जिन्हें Ahmedabad सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: National Men’s Mental Health Month 2025: चलो मर्दों से भी पूछें “क्या तुम ठीक हो?”


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading