Mudiya Purnima Mela 2025: मथुरा-गोवर्धन में 2 करोड़ श्रद्धालुओं आने की उम्मीद ,अधिकारियों ने की कड़ी तैयारी

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा (Mudiya Purnima) मेले के लिए अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। जानिए कैसे 62 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र और क्या हैं यातायात नियम।
मथुरा 3 जुलाई , विश्वविख्यात मुड़िया पूर्णिमा मेला (Mudiya Purnima Mela 2025) मथुरा-गोवर्धन में 2 करोड़ श्रद्धालुओं आने की उम्मीद ,अधिकारियों ने की कड़ी तैयारीको सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार मेले में डेढ़ से दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कुंभ मेले जैसी व्यवस्था करने का फैसला किया है।आपको बता दे मथुरा की धर्मनगरी गोवर्धन में 4 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो रहा है। मुख्य मेला 6 से 10 जुलाई तक चलेगा, मेला तैयारियों का जायजा आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अधिकारियों संग लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। परशुराम सेवा संस्थान के पंडित उपेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन 468 वर्षों से गोस्वामी तुलसीदास के परलोक गमन की स्मृति में होता है। इस दिन श्रद्धालु सिर मुंडवाकर 21 किमी की गोवर्धन परिक्रमा करते हैं और भजन-कीर्तन करते हुए अपनी आस्था प्रकट करते हैं। मेला क्षेत्र में प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Mudiya Purnima Mela :62 सेक्टरों और 9 सुपर जोन में बंटा मेला क्षेत्र
बुधवार को हुई बैठक में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को 62 सेक्टरों और 9 सुपर जोन में बांटा गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, “प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर गोवर्धन में भी व्यवस्थाएं की गई हैं।”
यातायात व्यवस्था: 6 मार्ग निर्धारित, वाहन प्रतिबंधित
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। मेले के दौरान गोवर्धन में सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रद्धालुओं को 2 किलोमीटर पैदल चलकर परिक्रमा शुरू करनी होगी।
पार्किंग व्यवस्था:
- मथुरा मार्ग: महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर से आने वाले भक्त।
- सौंख मार्ग: राजस्थान से आने वाले श्रद्धालु।
- छाता मार्ग: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के यात्री।
- डीग मार्ग: यूपी के अन्य जिलों से आने वाले भक्त।
रेलवे की तैयारी: 18 अतिरिक्त टिकट काउंटर
मुड़िया मेले में रेलवे ने 18 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले हैं, जहां डिजिटल पेमेंट (UPI/QR कोड) की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से भी टिकट लेने की सुविधा दी जा रही है।
मुड़िया पूर्णिमा मेला(Mudiya Purnima Mela)इस बार बेहतर सुरक्षा और व्यवस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
