Breaking :Lucknow में Maruti वर्कशॉप में भीषण आग, 2 करोड़ का नुकसान!

Share the News
Breaking :Lucknow में Maruti वर्कशॉप में भीषण आग, 2 करोड़ का नुकसान!

Lucknow के कल्याणपुर में Maruti सुजुकी नेक्सा वर्कशॉप में भीषण आग। धमाकों से मची दहशत, 2 करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक। #LucknowFire

लखनऊ, 30 oct । Lucknow के कल्याणपुर इलाके में स्थित एक Maruti सुजुकी नेक्सा कार वर्कशॉप में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग के साथ हुए जोरदार धमाकों ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया, हालांकि चमत्कारिक रूप से इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कर्मचारियों के लंच पर जाने के बाद लगी आग

घटना सीतापुर रोड स्थित मौसमबाग कॉलोनी निवासी अश्वनी वर्मा के स्वामित्व वाले ‘बीके मोटर्स‘ नामक इस वर्कशॉप की है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे वर्कशॉप के सभी 12 कर्मचारी लंच पर चले गए थे। मात्र 15-20 मिनट के भीतर ही, करीब 2:15 बजे पड़ोस में स्थित निर्वाण हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने वर्कशॉप से उठते काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटें देखीं। आग की सूचना मिलते ही वर्कशॉप के कर्मचारी और स्थानीय लोग वहां पहुंचे, साथ ही दमकल और पुलिस को सूचित किया गया।

तेल के ड्रमों में हुए धमाके, मच गई दहशत

दमकल की टीमों के पहुंचने तक आग पूरे वर्कशॉप में फैल चुकी थी। जल्द ही वर्कशॉप के स्टोर रूम में रखे इंजन ऑयल, मोबील ऑयल और डीजल से भरे ड्रमों में लगातार धमाके होने लगे। करीब 12 बार हुए इन जोरदार धमाकों से आसपास के लोग दहल उठे। घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने की कार्रवाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दमकल की सूझबूझ से बच गईं कई गाड़ियां

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमों ने रणनीतिक तरीका अपनाया। टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया। दो टीमें सुरक्षा उपकरणों (बीआर सेट) के साथ अंदर घुसीं, जबकि एक टीम ने बाहर से ही आग पर पानी डाला। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से वर्कशॉप के अंदर खड़ी छह गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान आग का धुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था, जिसके चलते सीतापुर रोड और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वर्कशॉप संचालित हो रहा था अवैध रूप से

घटना के बाद सामने आया कि यह Maruti वर्कशॉप बिना अग्निशमन विभाग की अनापत्ति (एनओसी) के अवैध रूप से चल रहा था। इंदिरानगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) ने पुष्टि की कि हालांकि वर्कशॉप में अग्निशमन यंत्र मौजूद थे, लेकिन मालिक के पास अनिवार्य एनओसी नहीं थी। उन्होंने बताया कि मालिक के खिलाफ नोटिस जारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पता चला है कि वर्कशॉप में प्रवेश और निकास का केवल एक ही रास्ता था और बगल में ही ऑफिस का कमरा था, जो सुरक्षा मानकों के लिहाज से गंभीर चूक मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर हादसा कर्मचारियों की मौजूदगी में होता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटे हुए हैं।

Mumbai Pawai बंधक घटना: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य का एनकाउंटर !


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading