News In short : 5 November खबरें संक्षेप में !

News In short 5 Nov 2025: बिलासगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसे में 9 मरे, 13 घायल। UP में फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए 12 घंटे काम की अनुमति। लखनऊ में देव दीपावली की तैयारियाँ। श्री श्री रविशंकर को वैश्विक शांति पुरस्कार।

News In Short:छत्तीसगढ़ में भीषण ट्रेन हादसा, नौ लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। लालखदन के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गई, जिसमें नौ लोगों के मारे जाने और 13 के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गईं और गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं।

News In Short:लखनऊ में देव दीपावली की तैयारियाँ, गोमती घाट होगा आलोकित
लखनऊ में देव दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव की परंपरा को निभाया जाएगा। इस साल यह आयोजन पाँच नवंबर को शाम पाँच बजे से होगा। इस दीप पर्व में नागरिकों से परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया है। गोमती नदी के घाटों को हज़ारों दीयों की रोशनी से सजाया जाएगा। सुंदर रंगोलियाँ बनेंगी और झालरों की रोशनी से तट प्रकाशमान होगा। आयोजन में सशस्त्र सीमा बल के बैंड की देशभक्ति धुनें और मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

News In Short:उत्तर प्रदेश में फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, 12 घंटे की होगी शिफ्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कारखाना (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी मिल गई है। नए नियमों के तहत अब कारखानों में काम की दैनिक अवधि 12 घंटे प्रतिदिन तक तय की जा सकेगी, हालाँकि साप्ताहिक कार्य अवधि 48 घंटे से अधिक नहीं होगी। कर्मचारी की लिखित सहमति से उसे लगातार छह घंटे तक बिना अंतराल के काम करने की अनुमति होगी। सरकार ने ओवरटाइम की सीमा भी बढ़ाकर तिमाही में 144 घंटे कर दी है और ओवरटाइम वेतन साधारण मजदूरी की दोगुनी दर से दिया जाएगा।

News In Short:श्री श्री रविशंकर को मिला विश्व शांति और सुरक्षा नेता पुरस्कार
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को वैश्विक शांति स्थापना, सुलह और मानवीय नेतृत्व में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। बोस्टन ग्लोबल फोरम और AI वर्ल्ड सोसाइटी ने उन्हें 2025 का ‘विश्व शांति और सुरक्षा नेता पुरस्कार’ प्रदान किया है। यह सम्मान उन विश्व नेताओं को दिया जाता है जो वैश्विक शांति और नैतिक प्रगति को बढ़ावा देने में नैतिक साहस और करुणा का परिचय देते हैं। यह पुरस्कार इस श्रृंखला की 10वीं वर्षगाँठ का प्रतीक है।
Army Chief General Dwivedi बोले: ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी ने दी थी खुली छूट!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
