News In short : 6 November की खबरें संक्षेप में !

News In short 6 Nov 2025 :बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात की दुर्घटनाएं, नाबालिग के साथ दरिंदगी और जेएनयू चुनाव में बढ़त समेत ताजा खबरें।

News In short:बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग शुरू, 121 सीटों पर मतदान जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य की 121 सीटों पर मतदान जोरों पर है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला होना है। वहीं, शेष 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा। इस चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चरण में दीघा (पटना) सबसे बड़ा मतदाता केंद्र है, जबकि बरबीघा (शेखपुरा) सबसे छोटा। कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10.72 लाख नए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

News In short: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात का सफर बना ‘मौत का सफर’, 70% मौतें रात में
आगरा से लखनऊ के बीच बने 302 किलोमीटर लंबे लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात का सफर सुरक्षित नहीं है। चौंकाने वाले आंकड़ों से पता चला है कि रात 12 बजे से सुबह आठ बजे के बीच हुई दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईडीए) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से सितंबर 2023 के बीच एक्सप्रेसवे पर कुल 1077 हादसे हुए, जिनमें से 583 रात में हुए। रात की दुर्घटनाओं में 66 लोगों की जान गई, जबकि दिन में हुए हादसों में 28 मौतें हुईं। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी रात के समय हादसों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।

News In short:लखनऊ: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय सातवीं कक्षा की इस छात्रा को इंस्टाग्राम पर बने एक झूठे दोस्त ने धोखे से फंसाया। आरोप है कि मुख्य आरोपी विमल ने 2 नवंबर की रात उसे घुमाने के बहाने बुलाया और एक स्कॉर्पियो कार में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

News In short:जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: वामपंथी गठबंधन को बढ़त, आज गुरुवार को आएंगे अंतिम नतीजे
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में लेफ्ट यूनिटी पैनल को सभी चार प्रमुख पदों पर बढ़त दिख रही है। चुनाव समिति के अनुसार, अंतिम नतीजे 6 nov गुरुवार को घोषित किए जाने की संभावना है। इस चुनाव में करीब 9,000 मतदाताओं में से लगभग 67% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछले साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव का पद जीतकर वामपंथी दलों के दबदबे को तोड़ा था।

News In short: जर्मनी ने इस्लामिक ग्रुप ‘मुस्लिम इंटरएक्टिव’ पर लगाया प्रतिबंध
जर्मनी ने बुधवार को ‘मुस्लिम इंटरएक्टिव’ नामक इस्लामिक समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस समूह पर आरोप है कि वह जर्मनी की संवैधानिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने और इसकी जगह एक खिलाफत स्थापित करने की मुहिम चला रहा है। इस संगठन को हिज़्ब उत-तहरीर (HuT) का हिस्सा माना जाता है, जिस पर जर्मनी समेत भारत, ब्रिटेन और कई अन्य देशों में पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। जर्मन सुरक्षा एजेंसियों ने इस संगठन को एक कट्टरपंथी संगठन करार दिया है।

News In short : PM मोदी ने महिला क्रिकेट टीम की चैंपियन बेटियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम से करीब दो घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर के कैच तथा दीप्ति शर्मा के हनुमान टैटू जैसे मैच के कई दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा की। टीम ने प्रधानमंत्री को उनके नाम वाली एक साइन्ड जर्सी भी भेंट की।
Rahul Gandhi बनाम EC : हरियाणा में 25 लाख फर्जी मतदाताओं के आरोपों पर जवाब!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
