Abdul Aziz Gazi – ‘भारत से जंग हुई तो हम नहीं लड़ेंगे!’ सुनिए चौंकाने वाली बातें!”

Abdul AZIZ GAZI
Share the News

इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के प्रमुख और विवादित मौलवी Abdul Aziz Gazi ने पाकिस्तान सरकार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी संघर्ष को “इस्लामी जंग” नहीं माना जा सकता, भले ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ योजनाएं बना रहा हो। ग़ाज़ी ने पाकिस्तानी सरकार को “जालिम और बेकार व्यवस्था” बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में Abdul Aziz Gazi अपने समर्थकों से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि क्या वे भारत से युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का साथ देंगे। इस सवाल पर भीड़ से कोई जवाब नहीं मिलता। इस मौन को देखकर ग़ाज़ी ने कहा, “बहुत कम हाथ उठे। इसका मतलब है कि अब लोग जागरूक हो गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान और भारत के बीच लड़ाई कोई इस्लामी जंग नहीं है।”

पाकिस्तानी सेना और सरकार पर हमला

अब्दुल अजीज ग़ाज़ी ने पाकिस्तानी सेना पर दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में अब “कुफ्र (नास्तिकता) की व्यवस्था” चल रही है। उन्होंने दावा किया, “आज पाकिस्तान का सिस्टम भारत से भी ज्यादा जालिम है। भारत में इतना अत्याचार नहीं होता, जितना पाकिस्तान में हो रहा है।”

2007 में लाल मस्जिद पर हुए सैन्य अभियान का जिक्र करते हुए ग़ाज़ी ने पूछा, “क्या लाल मस्जिद जैसी त्रासदी भारत में हुई? क्या भारत अपने ही नागरिकों पर बमबारी करता है? क्या भारत में पाकिस्तान की तरह लोग गायब हो रहे हैं?”

वजीरिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अत्याचार का आरोप

ग़ाज़ी ने वजीरिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में हुए अत्याचारों का हवाला देते हुए पाकिस्तान सरकार पर अपने ही लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “क्या भारत में ऐसे जुल्म हुए हैं? क्या वहां के लड़ाकू विमानों ने अपने ही लोगों पर बम बरसाए हैं? क्या भारत में इतने लोग गायब हुए हैं? यहां तो लोग अपने परिवार वालों की तलाश में प्रदर्शन करते-करते थक गए हैं। यहां मौलवी गायब हैं, पत्रकार गायब हैं, तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता गायब हैं।”

यह वीडियो 2 मई को लाल मस्जिद में रिकॉर्ड किया गया था और पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने भी इसे शेयर करते हुए ग़ाज़ी के विचारों की आलोचना की है।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading