योगी सरकार का MadrasaDemolition: नेपाल सीमा पर अवैध मस्जिद-मदरसों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जा रहा!

जहाँ एक तरफ Operation Sindoor चालू है वहीँ प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेपाल सीमा से लगे 7 जिलों में अवैध रूप से बने मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों में 570 किमी लंबी सीमा पर अवैध निर्माणों को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। पिछले एक महीने में Operation MadrasaDemolition के तहत सैकड़ों अवैध ढांचों को गिराया जा चुका है।
सिद्धार्थनगर में अवैध मदरसों की बढ़ती संख्या पर सख्त कार्रवाई
सिद्धार्थनगर जिले में 1990 में मात्र 16 मान्यता प्राप्त मदरसे थे, जो 2023 तक बढ़कर 597 हो गए। इनमें से केवल 452 मदरसे ही रजिस्टर्ड हैं, जबकि 145 अभी भी गैर-मान्यता प्राप्त हैं। डुमरियागंज तहसील में 152, इटवा में 134, नौगढ़ में 119, शोहरतगढ़ में 102 और बांसी तहसील में 90 मदरसे संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने अब तक 17 अवैध मदरसों और 4 मजहबी स्थलों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
श्रावस्ती में सबसे बड़ी कार्रवाई, SSB ने जताई चिंता
श्रावस्ती जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मस्जिदों और मदरसों की बढ़ती संख्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है। 2018 से 2021 के बीच इन सीमावर्ती इलाकों में मस्जिदों की संख्या 738 से बढ़कर 1000 और मदरसों की संख्या 500 से 645 हो गई है। प्रशासन ने अब तक 100 से अधिक मदरसों को सील कर दिया है, जबकि कई को ध्वस्त भी किया जा चुका है।
अवैध मदरसों पर गंभीर आरोप
कई मदरसों पर नकली नोट छापने और अवैध गतिविधियों के आरोप लगे हैं। विदेशी फंडिंग के संदेह में भी कई संस्थानों को निशाना बनाया गया है। योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी धार्मिक ढांचे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह कार्रवाई सरकार की उस नीति का हिस्सा है जो अवैध निर्माणों और संदिग्ध गतिविधियों पर शून्य सहनशीलता दिखाती है। सीमा सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।