Cyprus में PM Modi को मिला 2025 का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 21 देशों से हो चुके हैं सम्मानित

Share the News

PM Modi को Cyprus दौरे में मिला ‘Grand Cross of the Order of Makarios III’ सम्मान। जानिए अब तक कितने देशों ने मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

लखनऊ 16 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Cyprus दौरा इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरे के दूसरे दिन उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से नवाजा गया। यह सम्मान मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, कूटनीति में योगदान, और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सम्मान केवल नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, सामर्थ्य और वसुधैव कुटुम्बकम (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) की विचारधारा का सम्मान है।” मोदी का यह बयान उनकी दृढ़ विश्वास को दर्शाता है कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और परंपराओं की महत्ता को अब पूरी दुनिया ने पहचानना शुरू कर दिया है।

मोदी की यह यात्रा न केवल भारत-साइप्रस रिश्तों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे भारत की दुनिया भर में बढ़ती ताकत और प्रभाव को भी एक नई दिशा मिली है। उनके इस सम्मान के साथ-साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के लोगों और सरकार का धन्यवाद करते हुए भारत और साइप्रस के बीच सहयोग और साझेदारी को और बढ़ाने की बात की।

आपको ये जानकर गर्व होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी को अब तक दुनिया के 21 देशों ने उनका सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है।”
हर सम्मान सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती ताक़त और वैश्विक प्रभाव की पहचान है। साइप्रस का यह सम्मान उनके सम्मान संग्रह में 21वां नाम बन गया है।

सम्मान वर्ष देश
ऑर्डर ऑफ अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद2016सऊदी अरब
ऑर्डर ऑफ ग़ाज़ी अमीर अमानुल्लाह ख़ान2016अफगानिस्तान
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ़ फिलिस्तीन2018फिलिस्तीन
रूल ऑफ़ निशान इज्ज़ुद्दीन2019मालदीव
ऑर्डर ऑफ ज़ायेद अवॉर्ड2019UAE
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ़ द रेनेसां2019बहरीन
लॉजियन ऑफ मेरिट2020USA
कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ़ फिजी2023फिजी
इक़बाल अवॉर्ड2023पलाऊ
द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहू2023पापुआ न्यू गिनी
ऑर्डर ऑफ द नाइल2023मिस्त्र
लॉजियन ऑफ ऑनर2023फ्रांस
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर2023ग्रीस
ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो2024भूटान
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू2024रूस
ऑर्डर ऑफ नाइजर2024नाइजीरिया
डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर2024डोमिनिका
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस2024गुयाना
ऑर्डर ऑफ फ्रीडम2024बारबाडोस
ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर2024कुवैत
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III2025साइप्रस

प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

  • मोदी का स्वागत पारंपरिक सम्मान के साथ रेड कार्पेट पर हुआ
  • साइप्रस के राष्ट्राध्यक्षों से हुई द्विपक्षीय बैठक
  • भारतीय समुदाय के साथ भावुक संवाद और स्टेट डिनर

मोदी के Cyprus दौरे की 5 बड़ी बातें

1. भारत को मिला वैश्विक समर्थन

Cyprus ने संयुक्त राष्ट्र (UN), न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (NSG) और IAEA में भारत की सदस्यता का समर्थन दोहराया।

2. IMEC कॉरिडोर में रणनीतिक साझेदारी

Cyprus, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) का हिस्सा बन भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बन रहा है।

3. तुर्किये-पाकिस्तान को कूटनीतिक संदेश

साइप्रस को भारत का समर्थन और तुर्की-नॉर्थ साइप्रस मुद्दे पर एकजुटता, पाकिस्तान की मिलीभगत पर जवाब।

4. UPI और डिजिटल क्रांति पर साझेदारी की पहल

मोदी ने कहा, Cyprus में UPI प्रणाली के विस्तार को लेकर बातचीत जारी है।

5. CEO फोरम में 100 अरब डॉलर निवेश का ऐलान

मोदी ने कहा, भारत में हर साल भविष्य के बुनियादी ढांचे में $100 अरब से अधिक का निवेश हो रहा है।

ऐतिहासिक यात्रा: 6 दशक में तीसरे पीएम

मोदी तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने साइप्रस का दौरा किया। उनसे पहले इंदिरा गांधी (1983) और अटल बिहारी वाजपेयी (2002) वहां गए थे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (2018) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (2022) भी साइप्रस यात्रा कर चुके हैं।

कूटनीतिक मायने और भविष्य की दिशा

  • Cyprus यूरोपीय यूनियन (EU) में भारत का भरोसेमंद सहयोगी
  • कश्मीर मुद्दे पर हमेशा भारत के पक्ष में
  • ऑपरेशन सुकून (2006) और सेफ होमकमिंग (2011) में भारतीयों की मदद

मोदी अब G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा रवाना हो गए हैं। उनकी कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी से यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी।

ये भी पढ़ें: Census 2025: 1931 के बाद भारत की पहली डिजिटल और जातिगत जनगणना शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading