मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, DMK सांसद Kanimozhi का विमान हवा में फंसा !

Share the News
Kanimozhi

DMK सांसद Kanimozhi की फ्लाइट मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के चलते हवा में चक्कर लगाती रही। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने जा रही थीं। जानिए पूरी घटना का विवरण।

मॉस्को (23 मई,2025): रूस की राजधानी मॉस्को के व्यनुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Vnukovo Airport) पर मंगलवार को ड्रोन हमले की खबर से हड़कंप मच गया। हमले के कारण एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और कई उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान भारत से मॉस्को जा रही फ्लाइट में सवार DMK सांसद Kanimozhi भी प्रभावित रहीं। उनके विमान को मॉस्को के एयरस्पेस में कई मिनट तक चक्कर काटने पड़े।

बताया गया है कि Kanimozhi समेत एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल सीआईएस देशों के बीच अंतर-संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस की यात्रा पर था। लेकिन मॉस्को पहुंचने से ठीक पहले हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन अटैक ने सभी यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। रूसी अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि यूक्रेन की ओर से भेजे गए ड्रोन को मार गिराया गया, लेकिन ऐहतियात के तौर पर हवाई ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इस दौरान कई विमानों को होल्डिंग पैटर्न में भेजा गया।

Kanimozhi की टीम सुरक्षित

Kanimozhi की टीम के अनुसार, वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा चिंताओं को एक बार फिर से उजागर कर दिया है। भारत सरकार और संसद की ओर से भी इस मसले पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आपको बता दें की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते मॉस्को समेत कई क्षेत्रों में ड्रोन हमले तेज हो गए हैं। रूस के नागरिक और सैन्य ठिकाने लगातार यूक्रेनी ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें, कोर्ट में केंद्र की दलील: मंदिर धार्मिक, वक्फ (waqf) धर्मनिरपेक्ष!


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading