बांग्लादेश में Jet Crash: ढाका स्कूल पर गिरा एयरफोर्स जेट, 19 की मौत!

बांग्लादेश वायुसेना का (F-7BGI Jet Crash) विमान ढाका के स्कूल पर गिरा, 19 लोगों की मौत, 164 घायल। सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की। #विमान_हादसा #बांग्लादेश
ढाका, बांग्लादेश 21 july – एक भयावह विमान हादसे (Jet Crash) ने सोमवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका को हिलाकर रख दिया। बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के एक स्कूल पर गिर गया, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 164 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में 16 छात्र, 2 शिक्षक और 1 पायलट शामिल हैं।
Jet Crash हादसे की जानकारी:
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 1:18 बजे हुआ, जब F-7BGI फाइटर जेट माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के पास क्रैश हो गया। हादसे के समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
घायलों का इलाज जारी
घायलों में से 60 से अधिक को बर्न इंस्टीट्यूट में रेफर किया गया है, जबकि कई अन्य का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। कुछ गंभीर रूप से घायल बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।
सरकार ने घोषणा की एक दिन का राजकीय शोक
इस दुर्घटना (Jet Crash) के बाद बांग्लादेश सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा,
“इस विमान हादसे में वायुसेना के सदस्य, स्कूल के छात्र, अभिभावक, शिक्षक और कर्मचारी सहित जिन लोगों को नुकसान हुआ है, वह अपूरणीय है। यह देश के लिए एक बेहद दुखद क्षण है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उन्होंने अस्पतालों और अधिकारियों को घायलों की बेहतर देखभाल और हादसे की पूरी जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।
F-7BGI फाइटर जेट के बारे में जानकारी
क्रैश हुए F-7BGI फाइटर जेट को चीन के चेंगदू J-7 फाइटर का उन्नत संस्करण माना जाता है, जो सोवियत MiG-21 से प्रेरित है। बांग्लादेश वायुसेना ने इसे 2011 से 2013 के बीच खरीदा था। यह जेट 650 किमी की कॉम्बैट रेंज और 2,230 किमी की फेरी रेंज तक उड़ान भर सकता है। इस पर PL-5 और PL-9 मिसाइलों के साथ-साथ लेजर-गाइडेड बम भी लगाए जा सकते हैं।
राहत और बचाव कार्य
फायर सर्विस के अनुसार, उनकी टीमें 1:22 बजे मौके पर पहुंच गई थीं। उत्तरा, टोंगी, पल्लबी, कूर्मिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल के आठ फायर स्टेशनों के दल राहत कार्य में जुटे हैं।
इस हादसे ने पूरे बांग्लादेश को शोक में डाल दिया है। अधिकारी अभी दुर्घटना का कारण (Jet Crash) पता लगा रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी इसका कारण हो सकती है।
लखनऊ में Love Jihad का सनसनीखेज मामला, पुलिस जांच में जुटी!
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
