last Friday Of Ramadan 2026: लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन का पूरा प्लान जारी

लखनऊ में 13 मार्च 2026 को रमज़ान आखिरी जुमा ( last Friday Of Ramadan 2026) बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जानें अल्टरनेट रूट, नमाज़ टाइमिंग और जरूरी एडवाइजरी।
लखनऊ १३ Mar : पवित्र रमज़ान महीने का आखिरी जुमा (Ramadan last Friday ) इस साल 13 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर भर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ियों का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए खास इंतजाम किए हैं। Ramadan last Friday traffic diversion योजना के तहत बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद (पक्का पुल) क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो नमाज़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।
कब और कहाँ पढ़ी जाएगी नमाज़?
रमज़ान की आखिरी जुमा (Ramadan last Friday )की नमाज़ का खास महत्व है। इसे ‘जुमातुल विदा’ या ‘अलविदा जुमा’ भी कहा जाता है, जो रमज़ान के रोज़ों के आखिरी शुक्रवार को पढ़ी जाती है। लखनऊ में मुख्य नमाज़ का आयोजन दोपहर 12.30 बजे आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) और दोपहर 1.00 बजे टीले वाली मस्जिद (पक्का पुल) पर होगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी लाखों की तादाद में अकीदतमंद नमाज़ अदा करेंगे।
यातायात डायवर्जन: कौन-से रास्ते रहेंगे बंद?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12.00 बजे के बाद मुख्य मस्जिदों के आसपास के इलाकों में वाहिकों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आइए जानते हैं किन चौराहों और रास्तों पर बदलाव किया गया है:
- सीतापुर रोड से आने वाले वाहन: डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे से कोई भी वाहन पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन डालीगंज रेलवे ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर 8, निरालानगर होते हुए आईटी चौराहा की ओर जा सकेंगे।
- पक्का पुल खदरा साइड तिराहा: यहां से सामान्य यातायात पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात को पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नए पुल से होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।
- हरदोई रोड / बालागंज से आने वाले वाहन: ये वाहन बड़े इमामबाड़े या टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाएं मुड़कर चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए जाना होगा।
- कोनेश्वर चौराहा से यातायात: यहां से घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की ओर जाने पर रोक रहेगी। वाहन चालक कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू), शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से नए पुल होकर जा सकेंगे।
- नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहा: यहां से सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की ओर प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक रास्ता कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नए पुल से होकर जाएगा।
- नीबू पार्क ओवरब्रिज: ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा से अपने गंतव्य की ओर बढ़ना होगा।
- चौक तिराहा से नीबू पार्क की ओर: चौक तिराहे से सीधे नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे की ओर जाने पर पाबंदी रहेगी। यातायात को कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) होकर जाना होगा।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा: यहां से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होते हुए नीबू पार्क की ओर जाने का रास्ता बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा या कोनेश्वर चौराहा होगा।
- शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर: शाहमीना तिराहे से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) जाने का रास्ता बंद रहेगा। वाहन चालक मेडिकल कॉलेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल चौराहा से सीतापुर रोड: यहां से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें, सिटी बसें और अन्य वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें आईटी, कपूरथला, पूरनिया होकर जाना होगा।
- शाहमीना तिराहा से कैसरबाग होते हुए हरदोई रोड: इस रूट पर चलने वाली रोडवेज और सिटी बसें पक्का पुल या बड़ा इमामबाड़ा नहीं जा सकेंगी। ये बसें शाहमीना तिराहे से बाएं मुड़कर मेडिकल कॉलेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
last Friday Of Ramadan 2026 :नमाज़ियों और आम नागरिकों से अपील
ट्रैफिक डीसीपी कमलेश दीक्षित के मुताबिक, पुलिस टीमें इन सभी चौराहों और डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहेंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे नमाज़ के समय के दृष्टिगत अपने सफर का प्लान बनाएं और पुलिस कर्मियों को पूरा सहयोग दें।
कहां करें संपर्क?
यदि किसी नागरिक को आवागमन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं जाम की स्थिति बनती है, तो वे तुरंत लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर सूचना दे सकते हैं।
13 मार्च 2026 को रमज़ान आखिरी जुमा के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था में यह बदलाव बेहद जरूरी हैं ताकि नमाज़ी आसानी से मस्जिदों तक पहुंच सकें और बाकी लोगों को भी परेशानी न हो। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और शहर में अमन-चैन बनाए रखने में अपना योगदान दें।
Iran War : Lucknow में LPG सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट पर ताले?
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
