IPL 2025: Delhi Capitals के युवा ऑलराउंडर विपराज निगम ने पहले ही मैच में मचाया धमाल, बाराबंकी का बेटा बना दिल्ली कैपिटल्स का हीरो!

vipraj nigam
Share the News

नई दिल्ली – IPL 2025 में Delhi Capitals के लिए खेलते हुए 20 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम ने अपने डेब्यू मैच में Cricket Fans को चौंका दिया। Lucknow Super Giants के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन ने उन्हें सोशल मीडिया पर viral cricketer बना दिया है।

Barabanki (उत्तर प्रदेश) के एक साधारण परिवार से आने वाले विपराज निगम ने UP T20 League 2024 में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लेकर दूसरे सबसे सफल गेंदबाज का स्थान प्राप्त किया।

दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें IPL 2025 Mega Auction में 50 लाख रुपये में खरीदा था। बल्लेबाज के रूप में अपने अंडर-19 करियर की शुरुआत करने वाले विपराज ने धीरे-धीरे लेग स्पिन में भी महारत हासिल कर ली।

टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा, “विपराज बिल्कुल भी नहीं डरता और बड़े शॉट खेलने से कभी नहीं कतराता। यह लड़का लंबी रेस का घोड़ा है।”

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें विपराज निगम के अगले मुकाबले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि वह IPL 2025 का emerging star बनकर उभर रहा है।



Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading