Karisma Kapoor के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, 12,450 करोड़ की संपत्ति के थे मालिक

Share the News

Karisma Kapoor के पूर्व पति और अरबपति उद्योगपति संजय कपूर का पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन, जानिए उनकी नेट वर्थ और निजी जीवन से जुड़ी अहम बातें।

लखनऊ 13 जून 2025: कपूर खानदान से निकली पहली एक्ट्रेस Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इंग्लैंड के गॉर्ड्स पोलो क्लब में एक पोलो मैच के दौरान भारतीय उद्योगपति संजय कपूर (53) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे इस खेल के शौकीन थे और अक्सर इसमें हिस्सा लिया करते थे। मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

संजय कपूर, Sona Comstar के चेयरमैन थे – एक ऑटो पार्ट्स कंपनी जिसकी स्थापना उनके पिता ने 1997 में की थी। Forbes के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति $1.5 बिलियन (12,450 करोड़ रुपये) के करीब थी।

दूसरी पत्नी थीं Karisma Kapoor

संजय ने पहली शादी फैशन डिज़ाइनर नंदिता माहतानी से की थी, लेकिन फिर 2003 में बॉलीवुड एक्ट्रेस Karisma Kapoor से उनका विवाह हुआ। इस विवाह से उनके दो बच्चे — समायरा (2005) और किआन (2011) हुए। लेकिन शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई और 2016 में तलाक हो गया। करिश्मा ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे।

Karisma Kapoor की खुद की नेट वर्थ करीब ₹87 करोड़ है, जो संजय कपूर की संपत्ति से 80-100 गुना कम है।

2017 में संजय ने फैशन उद्यमी प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की, जिनसे उनकी मुलाकात एक न्यूयॉर्क फ्लाइट में हुई थी। प्रिया मॉडल और ऑनलाइन फैशन स्टोर ‘Rock N Shop’ की संस्थापक हैं । इस शादी से उनका एक बेटा अज़ारियास (2018) है।

संजय कपूर का अचानक इस तरह जाना परिवार, उद्योग जगत और खेल प्रेमियों के लिए गहरा सदमा है।

ये भी पढ़ें: UP B.Ed Assistant Professor भर्ती 2025: आवेदन तिथि 21 जून तक बढ़ी, जल्द करें अप्लाई


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading