Bigg Boss 19 Explosive: Tanya Mittal पर Trolls की बरसात, Weekend Ka Vaar में होगा हंगामा!

Bigg Boss 19 में Tanya Mittal पर बढ़ रही trolling ने शो में हलचल मचा दी है। Weekend Ka Vaar के लेटेस्ट Promo में Salman Khan का गुस्सा और Contestants की टकरार ने एपिसोड को और Controversial बना दिया है।
लखनऊ 30 अगस्त 2025: रियलिटी शो Bigg Boss 19 शुरू होते ही चर्चा का विषय बन चुका है। सलमान खान होस्टेड इस शो का हर सीजन अपने ड्रामा, झगड़ों और कंट्रोवर्सी के लिए फेमस होता है। इस बार भी शुरुआत से ही दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बेड शेयरिंग से लेकर नॉमिनेशन और कैप्टेंसी टास्क तक, हर दिन घर में हंगामा मचा हुआ है।
लेकिन इन 16 कंटेस्टेंट्स में से एक नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है – Tanya Mittal। शो के शुरू होते ही वह हाईलाइट बन गईं। सोशल मीडिया पर उनकी रील्स वायरल हो रही हैं, लेकिन साथ ही वह दर्शकों के निशाने पर भी आ गई हैं। कुछ लोग उन्हें बड़बोली और फेक कह रहे हैं, तो वहीं कई उनकी साड़ी स्टाइल और अट्रैक्टिव पर्सनालिटी के फैन बन गए हैं।
तो आखिर कौन हैं Tanya Mittal? आइए जानते हैं उनकी असली कहानी, एजुकेशन, करियर और क्यों वह इस वक्त बिग बॉस 19 की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली कंटेस्टेंट बन चुकी हैं।
Tanya Mittal कौन हैं?

Tanya Mittal खुद को एक स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर बताती हैं। वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने महाकुंभ के दौरान अपनी एक्टिविटी से ध्यान खींचा। साल 2018 में उन्होंने Miss Tourism Asia का खिताब जीता और भारत का नाम रोशन किया। इस कॉम्पिटिशन में उन्होंने 31 देशों की मॉडल्स को पीछे छोड़ा था।
कहा जाता है कि वह देश की सबसे कम उम्र की युवा मिलेनियर भी रही हैं।
Tanya Mittal की पढ़ाई और एजुकेशन बैकग्राउंड
तान्या ने ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की।
Tanya Mittal का इंस्टाग्राम फैनबेस
आज के दौर में सोशल मीडिया स्टारडम बहुत मायने रखता है। Tanya Mittal के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी साड़ी पहनने और कैरी करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है।
वह कई बार अपने बिजनेस और फैन फॉलोइंग का जिक्र करती रहती हैं। यही वजह है कि बिग बॉस में आने के बाद उनकी पर्सनैलिटी पर और भी चर्चा होने लगी है।
Tanya Mittal और ट्रोलिंग का सिलसिला
बिग बॉस 19 में आते ही Tanya Mittal को लेकर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
- कुछ लोग उन्हें बड़बोली और फेक कह रहे हैं।
- वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि Tanya खुद को जरूरत से ज्यादा हाई-फाई दिखाने की कोशिश कर रही हैं।
- शो में उनके बयान और एटीट्यूड को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
माधव शर्मा का बड़ा बयान: “Tanya को मिल रही सिक्योरिटी सिर्फ दिखावा है!”

टीवी इंडस्ट्री के फेमस चेहरे माधव शर्मा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने साफ कहा कि ग्वालियर जैसे शहर में जहाँ बड़े-बड़े सितारे आते हैं, वहाँ तक को इतनी सिक्योरिटी नहीं मिलती, तो Tanya Mittal को इतना वीआईपी ट्रीटमेंट कैसे मिल सकता है?
माधव ने तीखे अंदाज़ में कहा—
“यह सब शो का हिस्सा है, असली लाइफ़ में ऐसा कुछ नहीं। कार्तिक आर्यन जैसे सुपरस्टार जब आते हैं तो उन्हें भी इतनी हाई-प्रोफाइल सिक्योरिटी नहीं मिलती, फिर Tanya को क्यों?”
“इंस्टा-फेम से शुरू हुआ कपड़ों का छोटा बिजनेस”
यहीं नहीं रुके माधव। उन्होंने Tanya के बिजनेस पर भी सवाल उठा दिए। माधव के मुताबिक, Tanya की luxury businesswoman वाली इमेज उतनी ग्लैमरस नहीं है जितनी शो में दिखाई जा रही है।
उन्होंने कहा—
“ये कोई बड़ा बिजनेस नहीं है। ये तो इंस्टाग्राम से शुरू हुआ छोटा कपड़ों का बिजनेस है। शो में इसे इतना हाइप कर दिया गया है, ताकि ड्रामा बने और लोग जुड़े रहें।”
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
जैसे ही माधव का बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोग Tanya के सपोर्ट में आए तो कुछ ने माधव की बात पर तंज कसे।
- एक यूज़र ने लिखा: “भाई, माधव सच बोल रहे हैं, सबकुछ शो का खेल है।”
- वहीं दूसरी तरफ फैंस ने कहा: “Tanya मेहनत से यहां तक पहुँची हैं, उनकी इमेज खराब करना ठीक नहीं।”
कुल मिलाकर, माधव शर्मा का ये बयान शो में ड्रामा का लेवल डबल कर रहा है और दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा रहा है। अब देखना ये होगा कि Tanya Mittal खुद इस कंट्रोवर्सी पर क्या रिएक्शन देती हैं
Bigg Boss 19 में Tanya Mittal के विवादित बयान बने गले की फांस

Tanya Mittal के बयानों ने शो में उन्हें सुर्खियों में तो ला दिया, लेकिन यह सुर्खियां पॉज़िटिव नहीं बल्कि निगेटिव ज्यादा साबित हो रही हैं।
- जब उन्होंने कहा कि “साड़ी पहनकर बिग बॉस तक पहुंचना उनकी सबसे बड़ी अचीवमेंट है”, तो लोगों ने इसे ओवरकॉन्फिडेंस और दिखावे से जोड़ दिया।
- वहीं, उनका यह दावा कि “कई लड़कियां शॉर्ट कपड़े पहनकर और कॉम्प्रोमाइज करके आगे बढ़ती हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया” – सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद नागवार गुज़रा।
यूजर्स का कहना है कि Tanya खुद को महान दिखाने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स को नीचा दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके रवैये को “बुरा, भद्दा और ओछा” करार दिया। कुछ का कहना है कि अगर उनके पास टैलेंट है तो उन्हें दूसरों की मेहनत और संघर्ष को नीचा दिखाने की ज़रूरत नहीं थी।
यानी साफ है कि Tanya Mittal के बयान जहां उन्हें चर्चा में ला रहे हैं, वहीं उनके इमेज पर भी नकारात्मक असर डाल रहे हैं।
Bigg Boss 19 का पहला कैप्टन

शो में ड्रामा तो चल ही रहा था, लेकिन इसी बीच घर को पहला कैप्टन भी मिल गया।
- कैप्टेंसी की रेस में अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और कुनिका सदानंद शामिल थे।
- आखिरकार कुनिका सदानंद ने बाजी मारी और बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन बनीं।
Bigg Boss 19 Weekend Vaar: सलमान खान की क्लास
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार आज शनिवार को दर्शकों के सामने आने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान हमेशा की तरह कंटेस्टेंट्स का हफ्तेभर का हिसाब-किताब लेंगे और इस दौरान एक बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है।
हाल ही में जियो सिनेमा पर शो से जुड़ा 30 सेकेंड का प्रोमो रिलीज किया गया है,, जिसे हम यहां आपके लिए दे रहे हैं जिसमें सलमान खान स्टैंड-अप कॉमेडियन और प्रतियोगी प्रणीत मोरे की जमकर क्लास लेते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान का प्रणीत से सवाल
प्रोमो में सलमान खान प्रणीत से कहते हैं – “मुझे पता है आपने मेरे बारे में क्या-क्या कहा है, जो सही नहीं था। आपने मेरे नाम का इस्तेमाल करके जोक्स मारे। अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता, तो आप कैसे रिएक्ट करते?”
इसके बाद सलमान आगे जोड़ते हैं – “आपको लोगों को हंसाना था, लेकिन बुराई करने की जरूरत नहीं थी।”
प्रणीत हुए शर्मिंदा
सलमान की यह सख्त प्रतिक्रिया सुनकर प्रणीत मोरे काफी शर्मिंदा हो जाते हैं और घर का माहौल अचानक से सीरीयस हो जाता है। प्रोमो देखकर साफ है कि इस बार का वीकेंड का वार मजेदार के बजाय थोड़ा टेंशन से भरा रहेगा।
क्या प्रणीत बनेंगे टारगेट?
आपको बता दें कि प्रणीत मोरे एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं और वह अपने कॉमिक वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सलमान खान को लेकर भी कुछ मजाकिया वीडियोज बनाए थे, जिनका जिक्र अभिनेता ने वीकेंड वार में उठाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज यानी 30 अगस्त के एपिसोड में सलमान खान उन्हें किस तरह से जवाब देते हैं और क्या प्रणीत शो में आगे टारगेट बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vash Level 2 Review: Spine-Chilling Horror का धमाकेदार ट्विस्ट, जानिए कैसा है Powerful Sequel
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
