CDS को मिली नई शक्ति ! तीनों सेनाओं के लिए अब जारी होंगे संयुक्त आदेश!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS और DMA सचिव को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश जारी करने की अनुमति दी। जानें कैसे यह फैसला भारतीय सशस्त्र बलों के एकीकरण को मजबूत करेगा।
25 june:भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और एकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश और संयुक्त आदेश जारी करने की अनुमति दे दी है।
क्या बदलाव हुआ?
अब तक, जिन मामलों में दो या अधिक सेनाओं की भागीदारी होती थी, वहां प्रत्येक सेना अलग-अलग निर्देश जारी करती थी। लेकिन अब एकीकृत कमांड संरचना को बढ़ावा देने के लिए यह अधिकार CDS और DMA सचिव को सौंपा गया है।
पहला संयुक्त आदेश कब जारी हुआ?
4 जून 2025 को जारी पहले संयुक्त आदेश में ‘संयुक्त निर्देशों और आदेशों की स्वीकृति, प्रसार और क्रम निर्धारण’ की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया गया। इससे दोहराव खत्म होगा और तीनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ेगा।
CDS की भूमिका और इसका महत्व
दिसंबर 2019 में भारत सरकार ने CDS पद और सैन्य मामलों का विभाग (DMA) बनाया था। इसका मुख्य उद्देश्य था – थल सेना, वायु सेना और नौसेना की योजना, प्रशिक्षण, कमांड संरचना और संचालन को एकीकृत करना।
अब, इस नए निर्णय से सेनाओं के बीच समन्वय और पारदर्शिता बढ़ेगी। यह फैसला ‘संयुक्तता’ और ‘एकजुटता’ के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो राष्ट्र की सुरक्षा को और मजबूती प्रदान करेगा।
यह निर्णय भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। CDS और DMA के माध्यम से अब सेनाएं अधिक सुव्यवस्थित, कुशल और एकीकृत तरीके से काम करेंगी, जिससे देश की सुरक्षा प्रणाली और मजबूत होगी।