SSC CHSL 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका- जानें डिटेल्स

SSC ने CHSL 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 23 जून से शुरू होकर 18 जुलाई 2025 तक होंगे। जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, टियर-1 व टियर-2 परीक्षा की तिथियां और आवेदन की पूरी जानकारी।
लखनऊ 24 जून 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3131 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA), शॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों को भरा जाएगा।
SSC CHSL 2025 भर्ती: महत्वपूर्ण तिथियां
| क्र.सं. | कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | आवेदन शुरू | 23 जून 2025 |
| 2 | आवेदन की अंतिम तिथि | 18 जुलाई 2025 |
| 3 | शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 19 जुलाई 2025 |
| 4 | करेक्शन विंडो | 23-24 जुलाई 2025 |
| 5 | टियर-1 परीक्षा | 8 से 18 सितंबर 2025 |
| 6 | टियर-2 परीक्षा | फरवरी-मार्च 2026 |
SSC भर्ती 2025: योग्यता एवं आयु सीमा
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष (01 अगस्त 2025 को)।
- आरक्षण: SC/ST/OBC/PwD को नियमानुसार आयु सीमा में छूट।
SSC CHSL 2025: एप्लीकेशन फीस
| वर्ग | फीस |
|---|---|
| सामान्य/OBC/EWS | ₹100 |
| SC/ST/PwD/ESM/महिला | निःशुल्क |
आवेदन कैसे करें?
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- “Apply” लिंक पर क्लिक करें और SSC CHSL 2025 पर जाएं।
- New User के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें (OTR)।
- लॉगिन करें और मांगी गई जानकारियां भरें।
- शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट ज़रूर लें।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होगी:
- टियर-1 परीक्षा (ऑनलाइन): वस्तुनिष्ठ परीक्षा (MCQs)
- टियर-2 परीक्षा: वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive – Essay/Letter)
- टियर-3: कौशल परीक्षा/टाइपिंग टेस्ट (जहां लागू हो)
पदों का विवरण
- LDC/JSA: विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में
- PA/SA: डाक विभाग
- DEO: विभिन्न मंत्रालयों में डाटा एंट्री
ये भी पढ़ें: Electric Plane: मात्र 700 रुपये में 130 किमी की इलेक्ट्रिक उड़ान !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
