RRB में 6000+ टेक्नीशियन पद, आवेदन शुरू 28 जून से:  जानिए डिटेल्स

Share the News
RRB

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 में ग्रेड-1 और ग्रेड-III के कुल 6180 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 28 जून से 28 जुलाई तक rrbapply.gov.in पर किए जा सकते हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा और वेतन।

लखनऊ 18 जून 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे से एक सुनहरा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर 6180 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून से 28 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025: पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
टेक्नीशियन ग्रेड-1180 पद
टेक्नीशियन ग्रेड-III6000 पद
कुल पद6180 पद

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी: जून 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
  • डिटेल नोटिफिकेशन: जल्द जारी होगा

योग्यता और आयु सीमा

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1:
    • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
    • शैक्षणिक योग्यता: संबंधित तकनीकी ट्रेड में डिप्लोमा या समकक्ष
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III:
    • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
    • शैक्षणिक योग्यता: ITI या समकक्ष तकनीकी योग्यता

वेतनमान

  • ग्रेड-1 टेक्नीशियन: ₹29,200 प्रतिमाह (Level 5)
  • ग्रेड-III टेक्नीशियन: ₹19,900 प्रतिमाह (Level 2)

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  4. आवश्यक डॉक्युमेंट्स/इमेज अपलोड करें।
  5. आवेदन की पुष्टि करें और सबमिट करें।

ये भी पढ़ें: Fastag वार्षिक पास ₹3000 में, अब सालभर करिये टोल फ्री सफर- जानिए डिटेल्स


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading