CBSE Result 2025: RLB लखनऊ की अनुष्का ने 99% अंकों के साथ किया टॉप!

Share the News
cbse  result

लखनऊ, 13 May: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिए हैं। लखनऊ की अनुष्का रानी ने 99% अंकों के साथ शहर में टॉप किया है। अनुष्का लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा हैं।

CBSE 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025

  1. अनुष्का रानी (लक्ष्मीबाई कॉलेज) – 99%
  2. आंचल भारद्वाज (एलपीएस साउथ सिटी) – 98.8%
  3. हर्षिता (एलपीएस सेक्टर डी) – 98.6%

इस साल लखनऊ से लगभग 22,000 विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिए हैं।

कैसे चेक करें CBSE रिजल्ट 2025?

  1. आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  2. ‘CBSE 12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

टॉपर अनुष्का ने कहा – “मेहनत और समर्पण है सफलता का मंत्र”

CBSE 12वीं की टॉपर अनुष्का रानी ने बताया कि उनकी सफलता का राज नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन है। “मैं रोज 6-7 घंटे पढ़ाई करती थी और सभी विषयों पर समान ध्यान देती थी,” अनुष्का ने कहा।

CBSE ने इस साल परिणाम घोषित करने के साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की पूरी सूची भी देख सकते हैं।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading