BPCL भर्ती 2025: 5 तरह के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹1.4 लाख तक!

BPCL भर्ती 2025: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार bharatpetroleum.in पर जाकर आवेदन करें। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
लखनऊ 3 जून 2025: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। BPCL ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन?
1. जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): जिन उम्मीदवारों ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल या केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
2. एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): B.Tech, BE या BSc (इंजीनियरिंग) करने वाले युवा इस पद के लिए योग्य हैं.
3. जूनियर एग्जीक्यूटिव (अकाउंट्स): ग्रेजुएशन के साथ इंटर CA या इंटर CMA जरूरी है.
4. एसोसिएट एग्जीक्यूटिव (क्वालिटी एश्योरेंस): MSc (केमिस्ट्री) में डिग्री होनी चाहिए, वह भी ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक, फिजिकल या एनालिटिकल केमिस्ट्री में.
5. सेक्रेटरी: 10वीं और 12वीं पास होने के साथ ग्रेजुएशन भी जरूरी है.
उम्र सीमा क्या है?
इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल और अधिकतम उम्र 35 साल रखी गई है. हालांकि OBC, SC/ST उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.
सैलरी कितनी मिलेगी?
- जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए वेतन 30,000 से 1,20,000 प्रतिमाह (सालाना पैकेज लगभग 11.86 लाख)
- एसोसिएट एग्जीक्यूटिव: 40,000 से 1,40,000 प्रतिमाह (सालाना पैकेज लगभग 16.64 लाख)
कैसे होगा चयन?
सबसे पहले योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद रिटन एग्जाम लिया जाएगा. फिर केस-बेस्ड डिस्कशन, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के जरिए फाइनल चयन होगा.
आवेदन फीस
जनरल, OBC, EWS वर्ग के लिए: 1000 + 180 (GST). SC, ST, PwBD के लिए कोई फीस नहीं है.
आवेदन कैसे करें?
- BPCL की वेबसाइट bharatpetroleum.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “BPCL भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें.
- आगे के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान ने क़बूला सच, 20 नहीं, 28 ठिकानों पर बरसा था कहर !
Discover more from Utthan Xpress
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
