बाराबंकी के जिला जज पंकज कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, न्यायिक समुदाय में शोक की लहर!

#DJBBKPANKAJ utthanxpress
Share the News

बाराबंकी: जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का शुक्रवार तड़के हृदयगति रुकने (Heart Attack) से आकस्मिक निधन हो गया। करीब 60 वर्षीय न्यायाधीश 8 जुलाई 2024 से बाराबंकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे और 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे

निधन की खबर से न्यायिक परिसर में शोक की लहर

उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कचहरी परिसर में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

आजमगढ़ के मूल निवासी थे, कई जिलों में दी सेवाएं

पंकज कुमार सिंह आजमगढ़ जिले के मूल निवासी थे। उन्होंने साल 2011 में अपर जिला जज (ADJ) के रूप में न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। अपने करियर के दौरान वह उन्नाव, आगरा, लखनऊ, बुलंदशहर सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

न्यायिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

उनके निधन को न्यायिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील न्यायाधीश बताया। उनके आकस्मिक निधन से न्यायिक समुदाय में गहरा दुख है।


Discover more from Utthan Xpress

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Utthan Xpress

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading